मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

राजस्थान में बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा हमारी लड़कियां लाओ नहीं तो तुम्हारी बेटियां भी सुरक्षित नहीं होंगी

लव जिहाद का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। राजस्थान के अलवर में बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा नें लव जिहाद के ऊपर विवादित बयान दिया हैं।

राजस्थान में बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा हमारी लड़कियां लाओ नहीं तो तुम्हारी बेटियां भी सुरक्षित नहीं होंगी
लव जिहाद का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। राजस्थान के अलवर में बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा नें लव जिहाद के ऊपर विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है की जिन्होंनें हमारे धर्म की लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं वे उन्हें वापस करें। वरना 10 लड़कियों का बदला 20 लड़कियों से लिया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर वे हमारी 20 लड़कियों को उठाते है तो हम उनकी 40 लड़कियों को उठा देंगें। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की अगर ऐसा नहीं हुआ तो, इसके लिए वे संघर्ष भी करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा की भगवान राम तो हमेशा मर्यादा में रहें लेकिन क्रष्ण नें अपनी मर्यादा को लांगा और धर्मयुद्र करके धर्म की स्थापन की। जरासंघ कैसे मरेगा, दुर्योधन कैसे मरेगा इसके लिए चाल, छल और संघर्ष भी करना पड़े तो किया जाएगा। rajasthan alwar bjp mla gyan dev ahuja on love jihad and mob lynching 1 गौहत्या आतंकवाद से बड़ा अपराध हैं पिछले एक साल में राजस्थान के अलवर में भीड़ के द्रारा कईं लोगों की मौत हो गई हैं। इस पर ज्ञान देव आहूजा नें कहा की आतंकवादी चार पांच लोगों को ही मारते हैं लेकिन कोई गाय को मारता हैं तो इससे लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचती हैं। आहूजा नें कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां पर गाय, धरती, तुलसी को सम्मान दिया जाता हैं। इन सभी को मां के सम्मान दर्जा दिया जाता हैं। इसलिए अगर मां के साथ कोई भी ग़लत काम होता है तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक नें कहा की गोहत्या से लोगों की भावनाएं भड़कती हैं जिससे कुछ घटनाएं होंगी, कोर्ट को इसे स्वीकार करना चाहिए।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →