गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल बोले, न 2 करोड़ नौकारियां मिलीं, न 15 लाख आए, आज सोच-समझकर वोट करना

आज पहले चरण के मतदान के लिए 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

राहुल बोले, न 2 करोड़ नौकारियां मिलीं, न 15 लाख आए, आज सोच-समझकर वोट करना

आज पहले चरण के मतदान के लिए 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा किए वादों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं और न ही 15 लाख रूपये बैंक खाते में नहीं आए। आज वोटिंग का दिन है इसीलिए सोच समझकर वोट देना'।

विज्ञापन
Tweet 7

पहले चरण की मतदान के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी को 2014 में किए गए वादों की याद दिलाते हुए निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'न तो युवाओं को दो करोड़ नौकरियां मिलीं ना ही किसी के खाते में 15 लाख रूपये आए और ना ही अच्छे दिन आए'।

आगे उन्होंने लिखा कि 'इन सबके बदले में हमें क्या मिला। नोटबंदी मिली, गब्बर सिंह टैक्स मिला मगर नौकरियां नहीं मिलीं। किसानों की हालत ख़राब हुई। सूट बूट की सरकार मिली। राफेल मिला। झूठ, झूठ और झूठ मिला। हिंसा, नफ़रत, डर और संदेह ही मिला। आग उन्होंने लिखा कि आज आप भारत की आत्मा के लिए वोट दे रहे हैं और उसके भविष्य के लिए दे रहे हैं। सोच-समझकर वोट दीजिए'।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →