शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल बोले, पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है – चौकीदार चोर है

सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को कड़ी फटकार के बावजूद भी, देश की सियासत में निचले स्तर की राजनीति की बयानबाज़ी चल रही है।

राहुल बोले, पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है – चौकीदार चोर है

सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को कड़ी फटकार के बावजूद भी, देश की सियासत में निचले स्तर की राजनीति की बयानबाज़ी चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेर रहे हैं। एक रैली के दौरान राहुल ने कहा कि ‘पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है- चौकीदार चोर है’। बता दें कि राफेल विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें ‘चौकीदार चोर है’ कहते हैं। वहीं, पीएम मोदी खुद को देश का चौकीदार बताते हैं।

विज्ञापन
Politics 14

भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गुजरात में रैली करने पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा वार किया। उन्होंने 2014 में हुए चुनावों का ज़िक्र करते हुए मोदी पर निशाना साधा। इस रैली के दौरान उन्होंने कहा कि ‘मोदी ने देश की जनता से कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मैं चौकीदार बनना चाहता हूँ। अब कमाल देखिए पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है- चौकीदार चोर है’। बता दें कि राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा व पीएम मोदी को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेर रही है।

बता दें कि पिछले कुछ अरसे से चुनावी सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगा रहे हैं। चुनावी मौसम में राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर लगातार जारी है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →