शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 26- पाकिस्तान में कितने हिन्दू रहते हैं ?

साथियों आज एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी खिदमत में हाज़िर हो गए हैं।

सवाल 26- पाकिस्तान में कितने हिन्दू रहते हैं ?

साथियों आज एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी खिदमत में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कई लोगों ने पाकिस्तान में रहने वाली हिन्दू जनसंख्या को लेकर सवाल पूछा है। वाक़ई यह सवाल दिलचस्प है क्योंकि बंटवारे के साथ कुछ हिन्दू परिवार पाकिस्तान में जा बसे और वहीं कुछ मुस्लिम परिवार वहां से आकर हिन्दुस्तान में बस गए।

विज्ञापन
pakistan 1

1- दरअसल, दुनिया में जनसंख्या के मामले में पाकिस्तान पांचवां सबसे ज़्यादा अधिक जनसंख्या वाला देश है।

2- भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है जिसकी कुल आबादी 20 करोड़ के आसपास है।

3- पाकिस्तान में वैसे तो हिन्दुओं की जनसंख्या काफ़ी कम है और हिन्दू वहां अल्पसंख्यक है। पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी कुल 2 फीसदी है। यानि क़रीब-क़रीब 20 लाख हिन्दू पाकिस्तान में निवास करते हैं।

4- पाकिस्तान के अलावा, नेपाल में भी हिन्दुओं की जनसंख्या काफी है।

5- दुनियाभर में भारत ही एक ऐसा देश है जहां हिन्दुओं की जनसंख्या काफी ज़्यादा है। 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक़ भारत में हिन्दुओं की आबादी 80 फीसदी है।

आशा करता हूं कि आप सभी को इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप लोग ऐसे ही सवाल पूछते रहिए हम उन सवालों के जवाब आपको खोजकर देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है। इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →