मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कमर मोहसिन पीएम मोदी को बांधेंगी राखी, इतने सालों का है रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के मौके पर कमर मोहसिन शेख राखी बांधेंगी। इसके लिए वह दिल्ली भी आ पहुंची है।

कमर मोहसिन पीएम मोदी को बांधेंगी राखी, इतने सालों का है रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के मौके पर कमर मोहसिन शेख राखी बांधेंगी। इसके लिए वह दिल्ली भी आ पहुंची है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त को पड़ा है और इसी दिन में देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन

भारत में कोने-कोने में हर त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों में खास शख्सियत को शामिल करने से इसका महत्व बहुत बढ़ जाता है। ऐसी एक कहानी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अहमदाबाद की रहने वाली कमर मोहसिन की। कमर मोहसिन पीएम मोदी की मुंहबोली बहन है, जो 24 साल से लगातार हर रक्षाबंधन पर नरेन्द्र मोदी को राखी बांधती आ रही है। बता दें कि मोहसिन का परिवार कुछ वक्त पहले ही कराची से भारत में बसा है।

  • Qamar mohsin

यहां ये भी बता दें कि कमर मोहसिन शेख पीएम नरेंद्र मोदी की मुंहबोली बहन हैं और उनके एक सामान्य बीजेपी कार्यकर्ता होने के दिनों से ही उन्हें हर रक्षाबंधन पर राखी बांधने उनके घर जाती हैं। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी कमर से काफी स्नेह रखते हैं।

रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के रिश्ते का यह सिलसिला हर साल होता है। बहन कमर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करती हैं और पूरे रीति रिवाज के साथ उन्हें राखी बांधती हैं। कमर के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों से भी आने वाले लोग और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बीते कई वर्षों से पीएम को राखी बांधने के लिए उनके आवास पर पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें : PM मोदी बने विश्व के सबसे ताक़तवर नेता, ये है वजह

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →