बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना का उद्देश्य और महत्व

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) एक स्वतंत्र संस्था है जिसकी स्थापना 12 अक्टूबर 1993 में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए की गई थी। वर्तमान में इसमें 13 सदस्य हैं और यह सिविल न्यायालय की शक्तियों के साथ मानवाधिकार हनन की जांच करता है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना का उद्देश्य और महत्व

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( National Human Rights Commission- NHRC ) एक स्वतंत्र संस्था है. इसकी स्थापना का उद्देश्य देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है. इसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर , 1993 में की गई थी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में 9 सदस्य होते हैं. 1 अध्यक्ष , 4 पदेन सदस्य तथा नियुक्त 4 सदस्य होते हैं. इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा की जाती है.

विज्ञापन
वीडियो
download
मानवाधिकार आयोग

वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में 13 सदस्य होते हैं. 1 अध्यक्ष , 7 पदेन सदस्य तथा नियुक्त 5 सदस्य होते हैं. पहले इसका अध्यक्ष सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश ही हो सकता था, लेकिन 2018 में इसमें बदलाव करके अब इसमें सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी हो सकते हैं. इसका कार्यका 3 वर्ष कर दिया गया जो स्थापना के समय यह 5 वर्ष था.

rajasthan state human rights commission
राष्ठीय मानवाधिकार आयोग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अपना एक विशेष महत्व है. व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए उसके पास कुछ अधिकार होने जरूरी होते हैं और मानवाधिकार आयोग उन्ही अधिकारों की रक्षा करता है. अगर हम हमारे संविधान में देखें तो उसमें भी हमारे लिए मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है. जैसे- जीवन का अधिकार , स्वतंत्रता का अधिकार.

यह भी पढ़ें: धारा 377 के बाद समलैंगिक विवाह एक नया विवाद

NHRC के पास सिविल न्यायालय की शक्तियां हैं. यह लोगों को विभिन्न माध्यमों से अपने अधिकारों के लिए जागरूक करता है. यदि किसी के मानवाधिकारों का हनन होता है, तो वह मानवाधिकार आयोग में शिकायत कर सकता है. जिस पर मानवाधिकार आयोग को जांच करने का पूरा अधिकार होता है. समय समय पर जेलों का दौरा कर के भी यह आयोग जांच करता है कि कहीं कैदियों के मानवाधिकारों का हनन तो नहीं हो रहा. ह यह आयोग मानवाधिकार के उल्लंघन पर सभी न्यायिक मामलों में हस्तक्षेप का अधिकार रखता है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →