मंगलवार, 7 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका रेड्डी मर्डर केस में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये काम करते हैं चारो

हैदराबाद पुलिस ने डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रियंका रेड्डी मर्डर केस में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये काम करते हैं चारो

हैदराबाद पुलिस ने डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस हत्या के खिलाफ लोगो में बहुत गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका की आत्मा की शांति और हत्यारों को पकड़ने की गुहार लगा रहें हैं।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए लोगों में दो लॉरी चालक और दो सफाईकर्मी शामिल हैं।

अधिकारियों की गिरफ्तारी की घोषणा करने और शाम को मामले का विवरण बताने की संभावना है।

26 वर्षीय पशु चिकित्सक प्रियंका का शव गुरुवार सुबह हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में मिला।

डॉ प्रियंका रेड्डी से अस्पताल से घर लौट रही थीं। इसके बाद बुधवार देर रात लापता हो गईं और घंटों बाद, उनका शव हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के पास मिला।

पुलिस ने पाया कि लौटते समय वह अपनी स्कूटी लेने के लिए टोंडुपल्ली के ओआरआर टोल प्लाजा पर गई थी, जिसे उसने गाचीबोवली में अस्पताल जाने से पहले पार्क किया था।

उसने अपनी छोटी बहन पी भव्या रेड्डी से भी बात की थी और कहा था कि उसकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया है कुछ लोग उसकी मदद कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें: मिड-डे मील के नाम पर बच्चों के साथ धोखा, दूध में मिलाया जा रहा पानी

प्रियंका ने अपनी बहन से फोन पर बात करना जारी रखने का आग्रह किया, क्योंकि वह उन लोगों से डरती थी जो मदद की पेशकश कर रहे थे। हालांकि कुछ मिनट बाद, उसका फोन बंद हो गया, जिससे उसके परिवार को पुलिस के पास शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

भव्या ने कहा कि प्रियंका ने उससे रात 9.22 बजे आखिरी बार बात की थी और रात करीब 9.44 बजे उनका फोन बंद हो गया था।

इस घटना ने देश भर में लोगों को सदमे में डाल दिया है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →