बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यूपी के सिपाही ने एक नाबालिग के साथ की शर्मनाक हरकत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सिपाही ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार जैसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया है.

यूपी के सिपाही ने एक नाबालिग के साथ की शर्मनाक हरकत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सिपाही ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार जैसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि सिपाही ने अपने ही गांव में रहने वाली पड़ोसी की नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद उसका बलात्कार किया. आरोपी सिपाही गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है और लड़की का पिता यूपी पुलिस में तैनात है.

विज्ञापन

फिलहाल आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपी के मुताबिक कि हाथरस जिले के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव पीएसी जवान की नाबालिग बेटी के साथ सिपाही ने बलात्कार किया है. इस मामले के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सादाबाद में मुकदमा दर्ज करवाया है.

imgpsh fullsize anim 12 1

पीड़िता के पिता का इस मामले को लेकर कहना है कि आरोपी पड़ोसी है और जनपद गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस है. लड़की के पिता ने कहा कि वह मेरी लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया है. साथ ही कहा कि हमने इसकी शिकायत सादाबाद के पुलिस थाने में कि है लेकिन सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की जेएनयू छात्रा को कैब बुक करना पड़ा भारी

हाथरस पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने इस पूरे मामले के बारे में कहा है कि 'परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है साथ ही कहा कि आरोपी सिपाही को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →