शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आज वाराणसी के दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर होंगे. वाराणसी से आज प्रधानमंत्री मोदी भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेंगे.

आज वाराणसी के दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर होंगे. वाराणसी से आज प्रधानमंत्री मोदी भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. 

विज्ञापन

अपने वाराणसी दौरे की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करके दी. इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़ेगा. यह हमारी पार्टी को मजबूत करेगा. हमारी प्रेरणा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर यह अभियान शुरू होगा. और इस अभियान में मैं काशी में शामिल रहूँगा. 

https://twitter.com/narendramodi/status/1147136039141564419

इस अभियान के अलावा प्रधानमंत्री मोदी बड़ा लालपुर में दीनदयाल व्यापार केंद्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और साथ ही साथ इस व्यापक अभियान की शुरुआत भी करेंगे. इसके अलावा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे. 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को प्रचंड मिलने के बाद और वाराणसी से दुबारा चुने जाने के बाद यह नरेंद्र मोदी का दूसरा दौरा होगा. इसके पहले 27 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने अपना वाराणसी दौरा किया था जिसमे उन्होंने लोगो को आभार व्यक्त किया था. 

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान उनकी अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहेंगे.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →