शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राज्यसभा में PM मोदी ने ग़ालिब का नकली शेर पढ़ किया कांग्रेस पर वार, ताउम्र ग़ालिब ये भूल करता रहा…..

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा लेकर हम चले थे,…

राज्यसभा में PM मोदी ने ग़ालिब का नकली शेर पढ़ किया कांग्रेस पर वार, ताउम्र ग़ालिब ये भूल करता रहा…..

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा लेकर हम चले थे, लेकिन पांच साल के अखंड, एकनिष्ठ पुरुषार्थ ने जनता जनार्धन ने इसमें अमृत भर दिया है. इसके अलावा उन्होंने गुलाब नबी आज़ाद पर भी निशाना साधा. 

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मुझे लगता है, आज़ाद साहब (कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद) को धुंधला दिखाई देता है, शायद वह राजनैतिक चश्मे से सब कुछ देखते हैं... ग़ालिब ने ऐसी शख्सियतों के लिए कुछ कहा था, 'ताउम्र ग़ालिब ये भूल करता रहा, धूल चेहरे पे थी, आईना साफ करता रहा...'

https://twitter.com/BJPLive/status/1143812646250008577


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग वह भी थे जिन्हें मैदान में जाने का मौका नही मिला, वह गुस्सा जो वहां निकालना था, यहाँ निकाला गया. 

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि ‘‘कई साल बाद दोबारा बहुमत सरकार बनना.. इससे मतदाताओं की परिपक्वता की सुगंध आती है. 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी. जनता सरकार के कामों की बात लोगों तक पहुंचा रही थी. चुनाव का एक वैश्विक मूल्य होता है.’

BJP 9

इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने झारखंड में हुए मॉब लिंचिंग पर भी दुःख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना बेहद दुखदायी है लेकिन इसके लिए सम्पूर्ण झारखंड को कटघरे में खड़ा करना उचित नही है. 

इसके आगे उन्होंने कहा कि  'झारखंड में लिंचिंग की घटना से मुझे दुख हुआ. इससे दूसरों को भी दुख पहुंचा होगा. लेकिन कुछ लोगों ने राज्यसभा में झारखंड को लिंचिंग का हब कहा था. क्या यह सही है? वे एक प्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं. एक मॉब लिंचिंग की घटना के बाद पूरे झारखंड को बदनाम करने का अधिकार हमारे पास नहीं है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.'

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →