बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दक्षिण अफ्रीका पहुचे पीएम मोदी: ब्रिक्स सम्मलेन में लेंगे भाग, शी जिनपिंग से होगी मुलाकात  

तीन देशो के दौरे पर निकले पीएम मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका पहुच गये है. जहा वो ब्रिक्स सम्मलेन में हिस्सा लेंगे.

दक्षिण अफ्रीका पहुचे पीएम मोदी: ब्रिक्स सम्मलेन में लेंगे भाग, शी जिनपिंग से होगी मुलाकात  
तीन देशो के दौरे पर निकले पीएम मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका पहुच गये है. जहा वो ब्रिक्स सम्मलेन में हिस्सा लेंगे. बता दे दक्षिण अफ्रीका पहुचने से पहले पीएम मोदी दो दिन के लिए रवांडा और यूगांडा की यात्रा पर थे. जहा उन्होंने ने रवांडा के राष्ट्रपति को 200 गए उपहार के रूप में दी है.   इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा, 10वें ब्रिक्स सम्मेलन के मौके पर मेजबान दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. वह दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे जिसका थीम इस साल 'अफ्रीका में ब्रिक्स' है. imgpsh fullsize 10 3 ब्रिक्स सम्मलेन के इस समूह में इन 5 देशो के बड़े नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे जैसे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा, वैश्विक शासन और व्यापार संबंधी मुद्दों समेत कई मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत ब्रिक्स के कई अन्य नेताओ से मुलाकात करेंगे. ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका से भारत के कूटनीतिक संबंध फिर स्थापित होने का यह 25वां वर्ष है. imgpsh fullsize 9 3 बता दें, ब्रिक्‍स दुनिया की पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है. जुलाई, 2006 में G-8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस, भारत, चीन के नेताओं की बैठक में इस ग्रुप को बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई. पहले ब्रिक्‍स सम्मेलन का आयोजन रूस के येकाटेरींबर्ग में 16 जून 2009 को हुआ था. BRICS पहले BRIC के नाम से ही जाना जाता था. इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल थे. 2011 में साउथ अफ्रीका के जुड़ने के साथ ही इसका नाम BRICS हो गया. ब्रिक्स सम्मेलन हर साल किसी सदस्य देश की मेज़बानी में होता है. भारत साल 2012 और साल 2016 में दो बार इस समिट की मेज़बानी कर चुका है.
विषयचीन
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →