गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

थाने जा रही रेप पीडिता को अपराधियों ने गोलियों से भूना

यूपी: उत्तर प्रदेश में अपराध की एक से बढ़कर एक घटना आये दिन सामने आती रहती है। जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है।

थाने जा रही रेप पीडिता को अपराधियों ने गोलियों से भूना
यूपी: उत्तर प्रदेश में अपराध की एक से बढ़कर एक घटना आये दिन सामने आती रहती है। जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसी ही एक घटना जनपद शाहजहांपुर से है जहां थाने जा रही रेप पीङित महिला को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया।इतना ही नहीं गोलियां मारने के बाद आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से भी हमला किया। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। घटना थाना तिलहर के बंदीचक गांव की है। यहां की रहने वाली 45 वर्षीय महिला कन्यावती की थाने जाते वक्त गोलियों से भूनकर और उसके धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला के साथ गांव का रहने वाला राजेश नाम के युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। रेप की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर रेप आरोपी को चार दिन पहले जेल भेजा गया था। गांव के लोगों नें ही घटना को अंजाम दिया इसी बात से नाराज आरोपी राजेश के भाइयों मुनीश राजकुमार और लल्लन रंजिश मानने लगा। इसी बीच आज महिला थाने जा रही थी। तभी आरोपी के भाइयों ने महिला को रास्ते मे घेर लिया और उसके दो गोलियां मारी। इतने से जब दिल नही भरा तो आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   एसपी ग्रामीण सुभाष चन्द्र शाक्य ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी मृतक महिला के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों को पकङने का प्रयास जारी है।
Rohit Bhadola

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →