Advertising
Home Top stories Patna Police: अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई क्विक मोबाइल टीम, 124...
Advertising
<

Patna Police: अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई क्विक मोबाइल टीम, 124 टीम लगातार करेगी गश्ती; जानिए पूरा मामला

2
Patna Police: अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई क्विक मोबाइल टीम, 124 टीम लगातार करेगी गश्ती; जानिए पूरा मामला

Patna Police: अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई क्विक मोबाइल टीम, 124 टीम लगातार करेगी गश्ती; जानिए पूरा मामला

बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में चौबीसों घंटे क्विक मोबाइल की टीम गश्त लगाएगी। पटन एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा 124 क्विक मोबाइल टीमों का गठबंधन किया है। ऐसा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गया है। टीम को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में बैंकों, पेट्रोल पंपों, ज्वेलरी दुकानों के आसपास लगातार सक्रिय रहें।

Trending Videos

जानिए, क्विक मोबाइल टीम के बारे में

पटना के 31 थानों में क्विक रिस्पांस सर्विस की टीम गई है। पटना एसएसपी ने हर थाने को चार-चार बाइक दिया है। एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी रहेंगे। इसमें एक दरोगा और एक सिपाही रहेंगे। यह सेवा डायल 112 की तर्ज पर ही काम करेगी। हर बाइक में जीपीएस और वायरलेस सेट होगा। गश्ती के दौरान अपराधी या किसी तरह तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर यह टीम कार्रवाई करेगी। क्विक रिस्पांस टीम तीन शिफ्टों में काम करेगी। इसके तहत एक टीम सुबह पांच से नौ बजे तक काम करेगी। वहीं दूसरी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और तीसरी टीम शाम चार से रात दस बजे तक और चौथी टीम रात दस से सुबह चार बजे तक अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय रहेगी।

Advertising

सभी पुलिसकर्मी अपने मोबाइल में रखेंगे अपराधियों की जानकारी

एसएसपी अवकाश कुमार ने क्विक रिस्पांस् टीम को अपने टैब को हमेशा ऑन रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि इस टीम में शामिल पुलिकर्मी अपने मोबाइल में जिले के सक्रिय अपराधियों का फोटो, नाम, मोबाइल नंबर आदि रखेंगे। यदि कोई संदिग्ध मिलता है, तो उसका सत्यापन करेंगे।

 ‘सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के पत्र का जवाब क्यों नहीं दिया’, तेजस्वी यादव ने कारण बताया

पटना में राज को सड़क पर उतरे डीजीपी समेत कई अधिकारी

इधर, पटना की सड़कों पर डीजीपी विनय कुमार के अगुवाई में पटना आईजी गरिमा मालिक सहित एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी मध्य स्वीटी सेहरावत, एसडीपीओ विधि व्यवस्था नीतीश चन्द्र धारियां ने गुरुवार रात कोवाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने शराब की बोतल के साथ हिरासत में लिया। दरअसल, पटना जिले में रात्रि के आठ बजे से बारह बजे तक अभियान को धार देने की कवायद जारी है। हर दिन चार घंटे तक चलने वाले इस अभियान के तहत कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन तलाशी ली जा रही है। पटना एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising