मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पार्कों में नमाज नहीं, तो आरएसएस की शाखाएं भी नहीं: कांग्रेस

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक पार्कों में प्रशासन नें लोगों को नमाज पढ़ने से रोका था। जिसके बाद यह मुद्दा लोगों के बीच गर्मा गया।

पार्कों में नमाज नहीं, तो आरएसएस की शाखाएं भी नहीं: कांग्रेस
कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक पार्कों में प्रशासन नें लोगों को नमाज पढ़ने से रोका था। जिसके बाद यह मुद्दा लोगों के बीच गर्मा गया। लेकिन इस मुद्दे के ऊपर अब कांग्रेस नें अपना पक्ष रखना शुरु कर दिया है। rss branches should also ban in public parks raj babbar 1 news4 कांग्रेस की तरफ़ से राज बब्बर नें कहा है की अगर सार्वजनिक पार्कों में लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिल रही है तो आरएसएस को भी पार्कों में अपनी शाखाएँ लगाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की आरएसएस पार्कों में जाकर अपनी शाखाओं में देश विरोधी विचारों को बढ़ावा देती है, इसलिए आरएसएस को भी पार्कों में अपनी शाखाएं लगाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। प्रशासन नें नहीं पढ़ने दी लोगों को पार्कों में नमाज आपको बता दें की इससे पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रशासन नें पर्कों में लोगों को नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी। दरअसल में पूरा मामला यह है की कुछ दिन पहले नोएडा में पार्क में कई लोगों नें नमाज पढी थी जिसकी वजह से आसपास के लोगों नें अपनी परेशानी दर्ज भी की थी। जिसके बाद प्रशासन नें लोगों को सार्वजनिक पार्कों में लोगों को नमाज पढ़नें से मना कर दिया था।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →