Padmashree award : बिहार की इस हस्ती को मिला है पद्मश्री सम्मान, सुजनी कला ने बढ़ाया मान h3>
सुजनी कला के लिए निर्मला देवी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान।
– फोटो : NEWS4SOCIALडिजिटल
विस्तार
देशभर में 113 हस्तियों को समाज में अलग-अलग विधाओं में विशेष योगदान देने के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी भी हैं, जिन्हें कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्हें भी पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। बिहार के उन चर्चित चेहरों में निर्मला देवी के साथ-साथ स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल, सामाजिक कार्यों के लिए भीम सिंह भवेश, चिकित्सा के क्षेत्र में हेमंत कुमार और अध्यात्म के क्षेत्र में विजय नित्यानंद सुरेश्वर जी महाराज शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।





