Advertising
Home Top stories पाली से धुलाई के लिए आया कपड़ा पकड़ा: फैक्ट्री संचालक-मजदूरों ने...
Advertising
<

पाली से धुलाई के लिए आया कपड़ा पकड़ा: फैक्ट्री संचालक-मजदूरों ने हंगामा किया, अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नगर निगम ने बनाई टीम – Jodhpur News

0
पाली से धुलाई के लिए आया कपड़ा पकड़ा:  फैक्ट्री संचालक-मजदूरों ने हंगामा किया, अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नगर निगम ने बनाई टीम – Jodhpur News

पाली से धुलाई के लिए आया कपड़ा पकड़ा: फैक्ट्री संचालक-मजदूरों ने हंगामा किया, अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नगर निगम ने बनाई टीम – Jodhpur News


जोधपुर के बासनी इलाके में प्रकाशजी का ढाबा के पास टेक्सटाइल फैक्ट्री को बंद करने के विरोध में चार दिनों से धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने बुधवार शाम वहां से कपड़ा लेकर गुजर रही पिकअप को रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पाली से कपड़ा यहां धुलाई के लिए लेकर आया था। इसके बाद धरनार्थी नारेबाजी करने लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी जब्त कर थाने में खड़ी करवा दी। धरने पर बैठे टैक्सटाइल एसोसिएशन के कैलाश बिश्नोई ने बताया- एक पिकअप गाड़ी जो एम्स के सामने से आ रही थी, जिसको रुकवाया गया तो उसके अंदर कपड़ा भरा हुआ था। इसे चेक करने पर पता चला कि यह कपड़ा धुलाई के लिए पाली से लाया जा रहा है। इस पर वहां बैठे टैक्सटाइल एसोसिएशन के मेंबर्स और मजदूरों ने गाड़ी को रुकवाया और पुलिस व प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया। सूचना पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के जेईएन (JEN) भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत और समझाइश के बाद पिकअप गाड़ी को बासनी थाने भिजवाया। फैक्ट्री संचालक मूलाराम चौधरी ने बताया- गाड़ी के अंदर जो माल था, वह पाली से जोधपुर अवैध धुलाई के लिए आया था। जबकि यहां वैध फैक्ट्री को बंद किया गया है और अवैध धुलाई चालू है। गाड़ी के अंदर मिली एक चालान बुक में 1 अप्रैल से 3 जून तक की एंट्री थी। इसके अनुसार गाड़ी हर दिन जोधपुर आती है और धुला अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम ने बनाई टीम जोधपुर में अवैध रंगाई-छपाई फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष टीम बनाई गई है। इससे पहले निगम की टीम द्वारा ऐसी 262 अवैध यूनिट्स को चिह्नित (आइडेंटिफाई) किया जा चुका है। अब निगम गुरुवार से इन अवैध यूनिट्स को तोड़ने (ध्वस्त करने) का काम शुरू करेगा। इसके तहत मदेरणा कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, शाह कॉलोनी, नाथों का बास, जनता कॉलोनी, बावरी बस्ती, सिंवाची गेट, भीखा प्याऊ, छीपा नाड़ी, संजय सी कॉलोनी, चांदनी चौक, गुलशन मदरसा के सामने, मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल के सामने, राइका बाग बैंड लाइन, पुरानी पुलिस लाइन, छीपा कॉलोनी, कागा कागड़ी, बकरा मंडी, यतीमखाना, पीरों का छल्ला, काली टंकी, एकलव्य भील बस्ती, गब्बू खान चौक, खेतानाड़ी, कायमखानी बस्ती, टॉवर वाली गली और शिशु स्कूल के पीछे इन अवैध यूनिट्स को चिह्नित किया गया है। निगम की टीम 16 जून तक इन इलाकों में बनी सभी अवैध रंगाई-छपाई यूनिट्स को तोड़ेगी। इस टीम में विजिलेंस उपायुक्त, सहायक अतिक्रमण प्रभारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और वार्ड प्रभारी के साथ अतिक्रमण निरोधक टीम और जोन टीम शामिल रहेगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising