मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मंगल ग्रह पर मिली ऐसी चीज़ कि जीवन की संभावनाएं हुई तेज

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA को मंगल ग्रह पर जीवन के कुछ संकेत मिले हैं। NASA ने कहा है कि नए शोध में मंगल पर जीवन और एलियन के होने के संकेत मिले हैं।

मंगल ग्रह पर मिली ऐसी चीज़ कि जीवन की संभावनाएं हुई तेज

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA को मंगल ग्रह पर जीवन के कुछ संकेत मिले हैं। NASA ने कहा है कि नए शोध में मंगल पर जीवन और एलियन के होने के संकेत मिले हैं। मंगल पर भेजे गए NASA के अंतरिक्ष यान क्योरोसिटी रोवर से मिले आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि वहां बड़ी मात्रा में मीथेन गैस है। प्राकृतिक रूप से यह गैस भूगर्भिक प्रक्रिया से बनती है। साथ ही यह गैस बड़े आकार के जीवों के सूक्ष्म अंगों से भी निकलती है जिसे मीथेनोजेन्स कहते हैं।

विज्ञापन

मंगल पर मीथेन की बड़ी मात्रा में मौजूदगी ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इस अभियान से जुड़े एक शोधकर्ता का कहना है कि यह हैरान करने वाला है और इसकी अधिक जानकारी के लिए एक अभियान और होगा। गौरतलब है कि मंगल गृह के दक्षिणी ध्रुव पर भारी मात्रा में मीथेन गैस के अवशेष मिले हैं।

Mars 1

रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि मंगल के वायुमंडल में मीथेन की मात्रा में पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में मीथेन की जो मात्रा वहां मिली है वह वर्ष 2013 के मुकाबले तीन गुना अधिक है। हालांकि, कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि मीथेन एक प्राकृतिक गैस है और मंगल पर आरंभिक रूप में पाई गई मीथेन प्रचीन कालीन रही हो। उनका कहना है कि वर्तमान में मंगल पर अधिक मात्रा में मीथेन इस वजह से भी हो सकती है कि वहां सतह फटने से बड़ी मात्रा में मीथेन निकली हो।

वैज्ञानिक अभी सटीकता के साथ किसी भी परिणाम पर मुहर लगाने में सावधानी बरत रहे हैं। NASA का कहना है कि मंगल पर मीथेन की यह मात्रा अभी शुरुआती वैज्ञानिक परिणाम है और निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें: पैरों से जब बदबू आये तो ये ट्रिक्स अपनाएं

मीथेन गैस के मिलने से कयास लगाए जा रहें हैं कि मंगल ग्रह पर पहले जीवन रहा होगा और जब वहाँ जीवन का विनाश हुआ तो वहाँ का वातावरण मंगल के सतह के नीचे दब गया। यही कारण है अब वहाँ मीथेन गैस का पता लगा है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →