व्हाट्सएप ने जारी किया कलरफुल स्टेट्स अपडेट!

456
व्हाट्सएप ने जारी किया कलरफुल स्टेट्स अपडेट!
व्हाट्सएप ने जारी किया कलरफुल स्टेट्स अपडेट!

सोशल मीडिया के दौर में आजकल कलरफुल बहुत ही ट्रेंड में है। जी हाँ, सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में आजकल सबकुछ कलरफुल सा ही हो रहा है, कहने का आशय यह है कि एक के बाद एक एप कलरफुल की तरफ बढ़ रहे है। बीते दिनों भारतीय मैसेज एफ हाइक ने खुद को कलरफुल किया, जिसके बाद अब इस रेस में बड़े-बड़े एप शामिल होने लगे हैं।

आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हाल ही में कलरफुल स्टेट्स फीचर जारी किया है। अब यह फीचर जल्द ही व्हाट्सएप पर भी देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक, फेसबुक की कंपनी व्हाट्सएप ने भी कलरफुल स्टेट्स अपडेट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इसके तहत ग्राहक कलरफुल बैकग्राउंड पर स्टेट्स लिख सकते हैं। साथ ही यूजर्स स्टेट्स के साथ लिंक्स, फोटोज और वीडियो भी जोड़ पाएंगे। जैसाकि आप जानते है कि व्हाट्सएप में प्राइवेसी को ज्यादा महत्व दिया जाता है, इसीलियें, यूजर्स यह भी तय कर सकते हैं कि कौन उनका व्हाट्सएप स्टेट्स देख सकता है। इस प्राइवेसी के लिए यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग्स में जाना होगा। साथ ही अब से आप किसी के भी स्टेट्स पर कमेंट भी कर सकते हैं।

यह फीचर किन यूजर्स के लिये उपलब्ध है-
आपको यह भी बता दें कि यह फीचर आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही इसे व्हाट्सएप वेब पर भी प्रयोग किया जा सकता है। व्हाट्सएप की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि टेक्स्ट-आधारित अपडेट फीचर आपको अपने विचार को मजेदार और व्यक्तिगत तरीके से अपडेट करने की सुविधा देता है। साथ ही व्हाट्सएप कंपनी ने यह भी बताया कि टेक्स्ट स्टेट्स को कस्टमाइज करने के लिए यूजर्स किसी खास फोंट या बैंकग्राउंड कलर को चुन सकते हैं और लिंक भी जोड़ सकते हैं।

वेब इंटरफेस पर भी उपब्ध है स्टेट्स फीचर-
आपको याद दिला दें कि इससे पहले कंपनी ने वेब इंटरफेस पर व्हाट्सएप स्टेट्स फीचर जारी किया था। जिसका आइकन न्यू चैट ऑप्शन के बायीं तरफ दिया गया है, साथ ही आइकन सर्कुलर आकार का है। आपको बता दें कि जैसे ही इस यूजर आइकन पर क्लिक करेंगे स्क्रीन का रंग बदलकर काला हो जाएगा। यहां से आप अपने व्हाट्सएप फ्रेंड्स का स्टेट्स देख सकते हैं। इसके अलावा जिस भी व्यक्ति का आप स्टेट्स देखना चाहते हैं, उसके नाम पर क्लिक करें। इसके बाद स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।