आधार नंबर नहीं और जन्म तिथि भी याद नहीं है आधार नंबर कैसे प्राप्त करें ?
भारत में आजकल आधार कार्ड का काफी महत्व बढ़ गया है. कुछ क्षेत्रों में तो इसकी अनिवार्यता भी कर दी गई है.
भारत में आजकल आधार कार्ड का काफी महत्व बढ़ गया है. कुछ क्षेत्रों में तो इसकी अनिवार्यता भी कर दी गई है. जैसे आपको अपने पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करना होता है. इसके अलावा भी आप आधार कार्ड को अपनी पहचान आईडी के तौर पर सभी जगह प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन समस्या हमारे सामने तब आती है जब हमारा आधार कार्ड खो जाए तो हम उसे कैसे डाउनलोड करें.

अगर हमारे पास आधार कार्ड का नंबर है, तो आधार कार्ड वापस डाऊनलोड करना आसान होता है. लेकिन यदि हमें हमारा आधार कार्ड नंबर भी याद ना हों तो क्या करें ? आपको बता दें, यदि आपके पास आपका आधार कार्ड नंबर नहीं है , तो भी आप आसानी डाउनलोड कर सकते हैं.

सबसे पहले तो आपको UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. जब आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी तो आपको माई आधार के नाम से एक विकल्प दिखाई देगा. जिस पर जाने के बाद आपको डाऊनलोड आधार का विकल्प दिखाई देगा. इस विकल्प पर जाने के बाद आपके सामन 3 विकल्प मिलेंगें जिनके आधार पर आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प आपको आधार नंबर याद है, दूसरा विकल्प इनरोल्मेंट आइडी तथा तीसरा विकल्प विर्चुल आइडी.
यह भी पढ़ें: जानिए क्या है स्टैंड अप इंडिया योजना?
अगर आपको आधार कार्ड नंबर नहीं पता है तो इनरोल्मेंट आइडी ये वो स्लीप होती है. जो आपको आधार कार्ड बनवाने के समय दी गई थी. उस पर आपको इनरोलमेंट आइडी मिल जाएगी. उसको भरने के बाद, मोबाइल नंबर भरिए तथा आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा. जिसके बाद आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगें. अगर आपके पास जन्म तिथी भी नहीं है, तो फिर आप विर्चुल आइडी से डाउनलोड कर सकते हैं.



