बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए वकील ने विनय को मानसिक रोगी बताया

निर्भया केस वो घटना जिसको सोचकर हर किसी की रूह कांप जाती है. इस केस में न्याय की आस लगाए बैठे देश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई कि निर्भया के दोषियों के…

Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए वकील ने विनय को मानसिक रोगी बताया

निर्भया केस वो घटना जिसको सोचकर हर किसी की रूह कांप जाती है. इस केस में न्याय की आस लगाए बैठे देश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई कि निर्भया के दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी हो गया है. लेकिन फांसी से बचने के लिए जितने भी पंतरे हैं दोषी सब अपनाने की कोशिश में लगे हुए है.
उसके वकील SP सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर विनय को मानसिक रोगी बताया. इसके साथ ही यह भी कहा कि उसके सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर है, नियम के अनुसार उसका पहले अस्पताल में इलाज कराना चाहिए.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 27


इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने लिखित में चारों दोषियों को सूचना जारी करते हुए कहा है कि अंतिम मुलाकात जब करनी हो तो , परिवार और जेल प्रशासन को बता दें. वैसे मुकेश और पवन अंतिम मुलाकात कर चुके हैं.
इससे पहले दोषियों की फांसी रोकने के लिए उनके वकील ने चुनाव आयोग में अर्जी लगाते हुए कहा था कि जब दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने 29 जनवरी को राष्ट्रपति के पास विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की तो वो ना तो मंत्री थे और ना ही विधायक.

यह भी पढ़ें: Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए अब चुनाव आयोग में अर्जी


चारों दोषियों को 3 मार्च सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी. इसके लिए कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया है. . यह मामला दिसंबर 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा हुआ है. दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश जारी किया गया है. लेकिन उनके वकील ने बयान दिया कि अभी फांसी नहीं होगी.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →