सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नई वेब सीरीज 'एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स' का पोस्टर रिलीज

एकता कपूर की नई वेब सीरीज 'एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स' का पोस्टर रिलीज हो गया है. ऑल्ट बालाजी का ये शो चार महिला वैज्ञानिकों के ऊपर आधारित होगा.

नई वेब सीरीज 'एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स' का पोस्टर रिलीज

एकता कपूर की नई वेब सीरीज 'एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स' का पोस्टर रिलीज हो गया है. ऑल्ट बालाजी का ये शो चार महिला वैज्ञानिकों के ऊपर आधारित होगा. यह कहानी चार महिलाओं के आस पास ही घूमती नजर आने वाली है. जो 2013 में भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन में शामिल थीं.

विज्ञापन


बता दें कि वेब सीरीज में साक्षी तंवर, मोना सिंह, निधि सिंह और पलोमी घोष मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है. साक्षी के किरदार का नाम नंदिता होगा. वेब सीरीज के बारे में साक्षी का कहना है कि, ''एम.ओ.एम.. ये वेब सीरीज पूरी तरह से महिलाओं पर केन्द्रित है. मैं बेहद खुश हूं कि ऑल्ट बालाजी ने मुझे नंदिता हरिप्रसाद का रोल ऑफर किया है. जो एक आईएसए की सीनियर वैज्ञानिक हैं."

imgpsh fullsize anim 26 1


वहीं ऑल्ट बालाजी का कहना है कि, "ये स्पेस की फोटो सिर्फ रिप्रेजेंटेटिव तौर पर इस्तेमाल की गई है. हम कानूनी रूप से उन लोगों, वस्तुओं या एजेंसियों के वास्तविक नामों या फोटोज का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. हमारे कॉन्ट्रेक्ट संबंधी दायित्वों को ध्यान में रखते हुए, शो के मेटेरियल को डिजाइन किया गया था."

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आएंगे ये अभिनेता


इस पोस्टर को एकता कपूर के जन्मदिन पर लॉच किया गया था, पोस्टर में जो रॉकेट दिखाया गया है. वह रूसी रॉकेट सोयुज प्रक्षेपण यान है. इस पोस्टर में भारतीय तिरंगा भी दिखाया गया. जिसके बाद लोगों ने इसे ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →