Advertising
Home Breaking News Hindi बेटे रणबीर की फिल्म के गाने पर नीतू कपूर ने किया डांस,...
Advertising
<

बेटे रणबीर की फिल्म के गाने पर नीतू कपूर ने किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

333
बेटे रणबीर की फिल्म के गाने पर नीतू कपूर ने किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. आए दिन नीतू सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पेस्ट कर फैन्स को जानकारी देती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इस बीच नीतू कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में नीतू अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘घाघरा’ पर डांस जमकर कर रही हैं.

कोरियॉग्रफर राजेंद्र ने शेयर की वीडियो
मास्टरजी के नाम से मशहूर कोरियॉग्रफर राजेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कोरियॉग्रफर राजेंद्र सिंह नीतू कपूर को डांस के स्टेप्स सिखा रहे हैं. जिस गाने पर डांस कर रही हैं वो रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. वीडियो को देखने के बाद फैन्स इसपर कमेंट के जरिए खूब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े:जानिए कैसे पहचाने प्लास्टिक से बने चावल?

Source link

Advertising