बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019 मे NDA सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

बहुप्रतीक्षित 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे के रुझान आ चुके हैं। इस चुनाव में NDA सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है।

लोकसभा चुनाव 2019 मे NDA सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

बहुप्रतीक्षित 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे के रुझान आ चुके हैं। इस चुनाव में NDA सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में चल रहे रुझानों में NDA को 300 से 340 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अगर UPA की बात की जाय तो वह 100 से 120 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

विज्ञापन

अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो भाजपा यहाँ सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीँ सपा बसपा गठबंधन को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीँ सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में देखने को मिल रहा है जहाँ स्मृति ईरानी राहुल गाँधी से आगे चल रही है। अगर राय बरेली की बात की जाय तो सोनिया गाँधी के वहाँ से जीतने की सम्भावना दिख रही है। वहीँ बनारस में नरेंद्र मोदी भारी बढ़त बनाएं हुए हैं। ऐसा तय माना जा रहा है मोदी बनारस से दूसरी बार सांसद बन के निकलेंगे।

वहीँ अगर बिहार की बात की जाए तो यहाँ भी NDA बढ़त बनाएं हुए है। बिहार की सबसे चर्चित सीट पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले आगे चल रहे हैं। वहीँ अगर बेगूसराय की बात की जाएं तो यहाँ से गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार को हराते दिख रहें हैं।

वहीँ गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और हिमांचल प्रदेश में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। कांग्रेस इन राज्यों में भाजपा से काफी पिछड़ी हुई है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उम्मीद की थी लोकसभा चुनाव में नतीजे उसके लिए अच्छे होंगे लेकिन जिस प्रकार से रुझान आएं उससे स्पष्ट है कि जनता ने कांग्रेस को इन राज्यों में बिल्कुल नकार दिया है।

imgpsh fullsize anim 4 3

वहीँ अगर पश्चिंम बंगाल की बात की जाए तो यहाँ भाजपा TMC के किले में सेंध लगाने में कामयाब रही है। यहाँ भाजपा 18 और TMC 22 सीटें प्राप्त करती दिख रहीं हैं। वहीँ कांग्रेस यहाँ 2 सीटों पर ही सिमटती दिखाई पड़ रही है। बिहार में, भाजपा के छेदी पासवान ने सासाराम में कांग्रेस उम्मीदवार और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को हराया।

अगर आंध्र प्रदेश की बात की जाए चंद्रबाबू नायडू को झटका लगा है। जगनमोहन रेड्डी यहाँ भारी मत प्राप्त करने में कामयाब रहें हैं। वहीँ लोकसभा चुनाव के इतर उड़ीसा में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नवीन पटनायक उड़ीसा 5-वीं बार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है।

अगर दिल्ली की बात की जाए को भाजपा सातों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गौतम गंभीर AAP की आतिशी के मुकाबले जीत की तरफ बढ़ते दिखाई दें रहें हैं। वहीँ पंजाब से गुरुदासपुर सीट से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने विरोधी से काफी आगे नज़र आ रहें हैं।

इस चुनाव में सबकी नज़र UP की रामपुर सीट पर थी। यहाँ से आजम खान जया प्रदा को पछाड़ते दिख रहें हैं। वहीँ गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार रवि किशन जीत की ओर बढ़ रहें हैं। आजमगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ से आगे जाते दिख रहें हैं। वहीँ नरेंद्र मोदी की जीत पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेटयाँहु ने उन्हें बधाई दी है। बेंजामिन ने हिब्रू, हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट कर मोदी को जीत की बधाई दी है और भविष्य में भारत के दोस्ती की प्रतिबध्दता जतायी है।

वहीँ भारत के तमाम सेलीब्रेटी नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ट्विटर पर बधाई देना शुरू कर दिया है। रुझानों से यह तो साफ़ स्पष्ट है कि NDA केंद्र में दुबारा सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस परिणाम के बाद यह जरूरी हो जाता है विपक्ष आगामी चुनावों में मजबूती के साथ उतरे और संसद में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए।

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →