Navratri 2022 : नवरात्रि में मेकअप, इन लुक्स को जरूर करें ट्राई | Navratri 2022 : Try These makeup tips,will make you very beautiful | Patrika News

214
Navratri 2022 : नवरात्रि में मेकअप, इन लुक्स को जरूर करें ट्राई | Navratri 2022 : Try These makeup tips,will make you very beautiful | Patrika News

Navratri 2022 : नवरात्रि में मेकअप, इन लुक्स को जरूर करें ट्राई | Navratri 2022 : Try These makeup tips,will make you very beautiful | Patrika News

आंखों को दें कोहल-रिम्ड लुक, करें वॉटर प्रूफ मेकअप
कोई भी डांडिया नाइट बिना मेकअप के अधूरी है। इसमें भी आपकी आंखें ही आपके चेहरे का वह हिस्सा है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इतना कि आंखों के लुक से ही लोगों की नजरें आपकी नजरों पर ठहर जाएं। फिर भले ही आप मिनिमलिस्ट मेकअप की दीवानी हों या मैक्सिममिस्ट मेकअप पसंद करती हों। खूबसूरत कोहल-रिम्ड आंखें हमेशा किसी भी मेकअप लुक को फिनिश टच देने का क्लासिक तरीका हैं। इस लुक की हाइलाइट काजल, लाइनर और मस्कारा है। वॉटरलाइन पर काजल से ड्रा करें और अच्छी तरह से ब्लैंड करें. लुक को पूरा करने के लिए आंखों पर अच्छी तरह से मस्कारा लगाएं। इसके साथ आप लिप्स के लिए कोई लाइट शेड चुन सकती हैं। जो आपके आउटफिट से भी मैच करें। डांडिया नाइट के लिए वाटरप्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि डांस के दौरान पसीना आने से आपका मेकअप खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें

2022 Navratri: इस बार ट्रेंड में है पेप्लम चोली और लहंगा, यंगस्टर्स खुद को ऐसे दे रहे हैं गॉर्जियस लुक

यह भी पढ़ें

Navratri 2022: माता रानी, भगवान शिव के टैटू हैं फैशन इन, यूवी टैटू का भी बढ़ा ट्रैंड


रोजी लुक से बनाए दीवाना

अगर आप मिनिमल ग्लैम मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो रोजी मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट है। यह लुक ब्लश और म्यूट पिंक टोन के कमाल से आपको रोजी लुक देगा। अपनी पसंद के आईलाइनर और मस्कारा से अपनी आंखों को निखारें और फिर इसे पूरा करने के लिए एक मोनोटोन पिंक ब्लश और इसी तरह की टोन्ड लिपस्टिक के साथ मेकअप को कम्प्लीट करें।

यह भी पढ़ें

Navratri 2022: सोना चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, खरीदारी का है शुभ समय

यह भी पढ़ें

Navratri 2022: रानी कमलापति-दानापुर के बीच त्योहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, आपकी टिकट भी नहीं रहेगी ‘इन वेटिंग’

न्यूड मेकअप बना देगा बेहद खास
न्यूड मेकअप लुक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। न्यूट्रल मेकअप लुक के अपने वर्जन होते हैं और अगर आप लाइट मेकअप के बारे में सोच रही हैं तो आप सही सोच रही हैं। आपको अपने फेस को न्यूट्रल टोन से सेट करने की जरूरत है। लुक को निखारने के लिए आप पलकों पर कुछ शिमरी आईशैडो और मस्कारा भी लगा सकती हैं। आपका ये लुक आपको भीड़ के बीच कुछ खास होने का अहसास जरूर दिलाएगा।

यह भी पढ़ें

Navratri 2022 Diwali 2022: सोने को लगेंगे पंख, चांदी की खरीदारी भी बेहिसाब जानें क्यों सस्ता हो रहा है सोना

यह भी पढ़ें: World Heart Day 2022: अलसुबह रहते हैं हार्ट अटैक के ज्यादा चांस, ठंड में ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

पॉप ऑफ कलर लुक से पाएं यूनिक लुक
शानदार आई लुक पाने के लिए अपनी आई लीड को पैपी कलर टच दें। इन दिनों ट्रेंड चार्ट पर लैवेंडर, एक्वा ब्लू और पिंक टोन काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप इन शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी आंखों को स्लीक विंग्स और लाइट काजल से कम्प्लीट लुक दे सकती हैं। इसके साथ ही आप एक डिफरेंट लिप शेड चुन सकती हैं। इससे आपका लुक काफी यूनिक और कलरफुल लगेगा। आपके फ्रेंड्स यह कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे कि लुकिंग ब्यूटिफुल।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News