गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

'नागिन डांस' बना एक युवक की मौत की वजह

आजकल सभी लोग जानते है कि किसी भी शादी या फिर किसी अन्य समारोह का जश्न, उस वक्त तक पूरा नही होता है, जब तक बाराती या दुल्हा और दुल्हन के दोस्त या फिर उनके कोई…

'नागिन डांस' बना एक युवक की मौत की वजह

आजकल सभी लोग जानते है कि किसी भी शादी या फिर किसी अन्य समारोह का जश्न, उस वक्त तक पूरा नही होता है, जब तक बाराती या दुल्हा और दुल्हन के दोस्त या फिर उनके कोई रिश्तेदार नागिन डांस न कर ले. ये मामला मध्य प्रदेश का है जहां पर नागिन डांस ने ही खुशियों को मातम में बदल दिया है. एक युवक को नागिन डांस करना भारी पड़ गया. जिससे उसकी जान चली गई.

विज्ञापन
वीडियो

बता दें कि मध्य प्रदेश के सिवनी में गणेश चतुर्थी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नागिन डांस करते हुए एक युवक की जान चली गई. विसर्जन के दौरान खुशी में 32 साल के गुरचरण ठाकुर नागिन डांस कर रहे थे और डांस करते-करते हुए वो गिर पड़े. जाहिर सी बात है कि अगर कोई डांस कर रहा है तो उसकी वीडियो वहां मौजूदा लोग बनाते ही है. बताते चले कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वहां मौजूदा लोगों को पहले तो लगा कि गुरचरण खुद ही उठ जाएगा, लेकिन जब गुरचरण के बहुत देर तक जमीन पर, सिर के बल ही पड़े रहने से लोग काफी हैरान हो गए. जब लोगों ने गुरचरण को उठाकर देखा, तो उसकी सांस रुक चुकी थी और वो सांस भी नहीं ले रहा था.

यह भी पढ़ें : तहसीलदार ने रिश्वत में मांगे पैसे, तो किसान ने कार से बांध दी भैंस

इतना सब कुछ देखकर वहां पर मौजूद सभी लोगों कि गणेश चतुर्थी की प्रतिमा विसर्जन की खुशिया मातम में बदल गई. इससे पहले कि लोग इसे अस्पताल ले जाते की उसकी सांसे थम चुकी थी और इस युवक की मौत हो चुकी थी. इसी कारण मृतक के परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के वजह उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इतना ही नहीं उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →