मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मध्य प्रदेश में एक कमरे से पूर्व सैनिक, पत्नी, बेटे की मिली लाश

हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिक जिनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया है.

मध्य प्रदेश में एक कमरे से पूर्व सैनिक, पत्नी, बेटे की मिली लाश

हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिक जिनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया है. पूरा मामला मध्यप्रदेश के सागर शहर का है जहां पर एक कमरे से एक पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे के क्षत-विक्षत शव बरामद पाया गया है.

विज्ञापन

बता दें कि यह घटना मकरोनिया थाने में मंगलवार को हुई. मृतकों की पहचान राम गोपाल पटेल, उसकी पत्नी भारती और बेटे आदर्श के तौर पर हुई. ज़िला एसपी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शव गल चुके थे. किसी तरह की चोट का निशान उन पर नहीं मिले है. इसलिए आशंका है कि तीनों की मौत ज़हर देने से हुई.

imgpsh fullsize anim 41 2

जैसे ही पुलिस को इस बात कि खबर लगी. वह मौके पर पहुंच गई और पुलिस को हाथ से लिखा एक नोट भी मिला है. जिसमें लिखा कि “मैं इसके लिए ज़िम्मेदार हूं. मैं मरने जा रहा हूं, मेरी तलाश मत करना. ” पुलिस को राम गोपाल के बड़े बेटे विकास पटेल पर तीनों की हत्या करने का शक है. इस घटना के बाद लापता है.

यह भी पढ़ें : सुप्रीमकोर्ट नें निर्भया के आरोपी की दया याचिका की खारिज

पुलिस के अनुसार गार्ड ने राम गोपाल के घर पहुंचने पर बाहर से दरवाजे पर ताला लगा पाया. गार्ड ने बताया कि उसने वहां राम गोपाल के बड़े बेटे विकास को दो और लड़कों के साथ बाइक के पास खड़े देखा. जब गार्ड ने विकास से राम गोपाल के बारे में पूछा तो उसने बताया गया कि वो देओरी गए हैं और उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांचपड़ताल में जुट गई है. और विकास की तलाश की जा रही है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →