मुंबई से दिल्ली के लिए और एक नई सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस

382

दीपावली का त्यौहार अब कुछ ही दिनों पर आ गया है | ऐसे में सब लोग अपने अपने घर दीपावली की छुट्टिया मनाने जाते है | लेकिन रेलवे की टिकट दो महीनो पहले बुक हो जाती है | ऐसे में अब रेलवे मंत्रालय भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरो में यात्रा के लिए एक नयी सुपरफास्ट रेलवे इस दीपावली लाने के विचार में है |

महाराष्ट्र में दीपावली बड़े धूम धाम से मनाई जाती है | जो लोग महाराष्ट्र से बाहर याने दिल्ली में नौकरी के लिए या पढाई के लिए जाते है उन्हें दिवाली में ही घर जाने का मौका मिलता है | जो लोग दिल्ली के है और मुंबई में काम के सिलसिले से आते है उन्हें भी दिवाली में अपने घर जाना होता है | अब मुंबई से दिल्ली के लिए फ़िलहाल दो राजधानी एक्सप्रेस है, अगस्त क्रांति और मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस | ऐसे में ये दोनों ट्रेन महीनो पहले ही बुक हो जाती है | लेकिन अब जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज ट्रेन आएगी |

ये राजधानी एक्सप्रेस अब तक की सब से फ़ास्ट ट्रेन होगी | ये ट्रेन का दूसरा ट्रायल सोमवार को हुआ जो सफल रहा | इस ट्रेन में नए एलएचबी कोच लगाए जाने वाले है | ये ट्रेन मुंबई से दिल्ली की सफर महज 13 घंटे में पूरा करेगी | याने पहले वाले राजधानी के मुकाबले तीन घंटे जल्दी जाएगी | इस ट्रेन में दो लोको इंजन लगे होंगे |

अगस्त क्रांति एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस दोनो मुंबई से दिल्ली पोहोचने के लिए 16 घंटे से ज्यादा का वक्त लेते है | लेकिन ये राजधानी महज 13 घंटे में मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर सकती है | ये ट्रेन 150 किमी की स्पीड से जाने के लिए तैयार की गयी है | लेकिन मुंबई से दिल्ली की स्पीड 90 से 100 के बिच में होने की आशंका है |