MS Dhoni: 150 करोड़ के लेनदेन मामले में MS धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, आम्रपाली ग्रुप के साथ चल रहा है विवाद

205
MS Dhoni: 150 करोड़ के लेनदेन मामले में MS धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, आम्रपाली ग्रुप के साथ चल रहा है विवाद


MS Dhoni: 150 करोड़ के लेनदेन मामले में MS धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, आम्रपाली ग्रुप के साथ चल रहा है विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। धोनी को यह नोटिस आम्रपाली ग्रुप के साथ चल विवाद को लेकर जारी किया गया है। 25 जुलाई को आम्रपाली ग्रुप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान धोनी से जुड़ा यह मामला सामने आया। इसमें धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से 150 करोड़ की मांग की है। वहीं आम्रपाली ग्रुप पर आरोप है कि अपने ग्राहकों से फ्लैट की रकम लेने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं कर रहा है। ऐसे में यह मामला अब कोर्ट में चल रहा है।

इससे पहले यह विवाद दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा था। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में रिटायर्ड जस्टिस वीणा बीरबल की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी का उद्देश्य आम्रपाली ग्रुप और ग्राहकों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाना था। हालांकि इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया।

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल चूक कर भी दे गए सबसे बड़ी गुड न्यूज, कॉमवेल्थ गेम्स में फिर गुंजेगा ‘बाहुबली… बाहुबली’
धोनी का आम्रपाली पर 150 करोड़ बकाए का दवा

फ्लैट बुक करने वाले ग्राहक जब हाई कोर्ट के द्वारा बनाए गए कमेटी के सामने अपनी मांग रख रहे थे उस दौरान धोनी ने भी आम्रपाली ग्रुप अपने 150 करोड़ बकाए देने का दावा पेश किया था। धोनी आम्रपाली के ब्रांड एंबेसडर थे। वहीं पीड़ितों का कहना है कि अगर आम्रपाली धोनी को 150 करोड़ लौटाएगा तो फंड की कमी होगी उन्हें फ्लैट नहीं मिल पाएगा।

इसी संदर्भ में अब सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप को नोटिस जारी कर दोनों को अपना पक्ष रखने रखने को कहा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सभी मध्यस्थता कमेटी सुनवाई या किसी तरह के एक्शन पर रोक नहीं लगाई है।

navbharat times -Lovlina Borgohain: लवलीना की शिकायत पर एक्शन में आया खेल मंत्रालय, BFI में मची हलचल
धोनी का आम्रपाली ग्रुप से कनेक्शन

धोनी साल 2016 में आम्रपाली ग्रुप के साथ एंबेसडर के तौर पर जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने ग्रुप के लिए कई एड शूट किए। इसी दौरान आम्रपाली ग्रुप पर आरोप लगा कि पैसे लेने के बावजूद वह ग्राहको को फ्लैट नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ और मामला अदालत जा पहुंचा।

navbharat times -Lovlina Borgohain: बॉक्सर लवलीना ने BFI पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, CWG से पहले मचा बवाल, ओलिंपिक में जीत चुकी हैं मेडल
वहीं धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया गया। विवाद को बढ़ते देख धोनी आम्रपाली ग्रुप से हटने का फैसला कर लिया। ग्राहकों और आम्रपाली ग्रुप के बीच का यह विवाद अदालत में जाने के बाद धोनी ने भी ग्रुप से अपने 150 करोड़ ब्रांड एंबेसडर के फीस के तौर पर बकाया होने की बात रखी।



Source link