MP Corona Update: 24 घंटे में 1078 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 81 हजार के पार, 24 घंटे में 45 की मौत

113

MP Corona Update: 24 घंटे में 1078 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 81 हजार के पार, 24 घंटे में 45 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1078 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 781108 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8112 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1078 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 781108 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8112 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 362 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 150178 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1343 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 145429 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3406 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 221 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121093 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 934 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 114831 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 5328 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52894 हो चुकी है। जबकि, 587 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51492 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 815 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49871 हो गई है। शहर में अब तक 610 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48133 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1128 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18741 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18256 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 314 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17655 हो गई है। जिले में अब तक 305 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16593 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 757 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16407 हो गई है। इनमें 280 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15484 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 643 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16312 हो चुकी है। इनमें से 113 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15870 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 329 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13795 हो गई है। इनमें से 220 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13397 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 178 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12685 हो गई है। इनमें से 201 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12082 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 402 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12426 हो चुकी है। यहां 125 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12002 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 299 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12345 हो गई है। इनमें से 113 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11996 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 236 केस एक्टिव हैं।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News