मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मध्य प्रदेश: जज ने किया ऐसा काम कि उसे ही मिल गयी सजा

न्याय व्यवस्था में जज को सबसे बड़ा माना जाता है। सबकी दलीले सुनने के बाद ही जज आरोपी को सजा सुनाता है, लेकिन क्या हो अगर जज को ही उसके किये गए व्यवहार के लिए…

मध्य प्रदेश: जज ने किया ऐसा काम कि उसे ही मिल गयी सजा

न्याय व्यवस्था में जज को सबसे बड़ा माना जाता है। सबकी दलीले सुनने के बाद ही जज आरोपी को सजा सुनाता है, लेकिन क्या हो अगर जज को ही उसके किये गए व्यवहार के लिए सजा मिले। जी हाँ ये थोड़ा सुनने में अजीब जरूर लगता है लेकिन ऐसा हुआ है मध्य प्रदेश में एक सिविल जज के साथ। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

मप्र हाईकोर्ट की सिफारिशों पर मध्य प्रदेश सरकार ने सिविल जज को सेवा से बर्खास्त कर दिया। जज की बर्खास्तगी की कारण यह था कि उसपर कथित रूप से चलती ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ उसने दुर्व्यवहार किया था। जज का नाम नवनीत सिंह यादव है।

पूरा मामला यह है कि डिंडोरी जिले के शाहपुर में तैनात सिविल जज द्वितीय नवनीत सिंह यादव एक ट्रेन में होशंगाबाद से जबलपुर जा रहे थे, जब उन्होंने एक महिला सह-यात्री के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।

उस पर कथित हालत में होने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद, उन्हें निलंबित कर दिया गया था और मप्र उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: क्लॉस में टीचर मिला ऐसी हालत में कि बैठानी पड़ गयी जांच

जांच रिपोर्ट के आधार पर, मप्र उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति ने यादव की सेवा समाप्त करने की सिफारिश की, जिसे उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत की बैठक में समर्थन दिया गया था।

राज्य के प्रमुख सचिव, कानून, सत्येंद्र कुमार सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यादव के खिलाफ ट्रेन यात्रा के दौरान उनके गलत व्यवहार के लिए उच्च न्यायालय द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →