MP board 10th- 12th Toppers : 10वीं में नैन्सी दुबे, सुचिता पाण्डे और 12वीं में प्रगति मित्तल ने किया टॅाप, यहां देखें टॅापर्स की पूरी लिस्ट

129

MP board 10th- 12th Toppers : 10वीं में नैन्सी दुबे, सुचिता पाण्डे और 12वीं में प्रगति मित्तल ने किया टॅाप, यहां देखें टॅापर्स की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा है। वहीं कक्षा 10वीं में  59.54 प्रतिशत पास हुए हैं। कक्षा 10वीं में  छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं।  इस साल कक्षा 12वीं में आर्ट्स में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने पहला स्थान हासिल किया है। आगे देखें 10वीं और 12वीं के टॅापर्स की पूरी लिस्ट-

यहां देखें 12वीं के टॅापर्स की लिस्ट-

कला समूह-

  • प्रथम स्थान- कु. इशिता दुबे- 480 अंक
  • दूसरा स्थान- कु. रोशिता सिंह और कु. अनुजा दीक्षित- 479 अंक
  • तीसरा स्थान- सजल जैन, 478 अंक

(विज्ञान- गणित) समूह

  • प्रथम स्थान- कु. प्रगति मित्तल – 494 अंक
  • दूसरा स्थान- श्री लक्षदीप धाकड़ -491 अंक
  • तीसरा स्थान- श्री आयुष तिवारी और कु. वेदिका विश्वकर्मा – 490 अंक

वाणिज्य समूह-

  • प्रथम स्थान- कु. खुशबू शिवहरे और कु. हर्षिता पाण्डे – 480 अंक
  • दूसरा स्थान- कु, श्रुति उपाध्याय और कु, कशिश बलेजा- 479 अंक
  • तीसरा स्थान- कु. नीलम थडानी- 478 अंक

कृषि समूह- 

  • प्रथम स्थान- कु. कृपा और कु. प्रांजली यादव- 479 अंक 
  • दूसरा स्थान- श्री अंकित सूर्यवंशी- 473 अंक
  • तीसरा स्थान- कु. आम्रपाली यादव- 471 अंक

ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह

  • प्रथम स्थान- कु. शिल्पी बघेल- 453 अंक
  • दूसरा स्थान- कु. आस्था सिंह और कु. तंजिला बानो- 451 अंक
  • तीसरा स्थान- कु. रेणु कुशवाह- 448 अंक

संबंधित खबरें

जीव विज्ञान समूह

  • प्रथम स्थान- कु. दिव्यता पटेल और कु. लवली राजा परमार – 491 अंक
  • दूसरा स्थान- कु. रितु प्रजापति – 488 अंक
  • तीसरा स्थान- कु. आयुषी शुक्ला- 487 अंक

कक्षा 10वीं के टॅापर्स की पूरी लिस्ट- 

प्रथम स्थान -

  • कुं नैन्सी दुबे- 496 अंक, छतरपुर
  • कुं सुचिता पाण्डे- 496 अंक, सतना

दूसरा स्थान- 

  • श्री आयुष मिश्रा- 495 अंक, रीवा
  • श्री पार्थ नारायण शर्मा- 495 अंक, राजगढ़

तीसरा स्थान- 

  • कुं दिव्यांशी मिश्रा- 494 अंक, नरसिंहपुर

चौथा स्थान- 

  • कुं मेहर कुरैशी- 493 अंक, नैनपुर मण्डला

पांचवां स्थान- 

  • कुं. सई सुभावल्ली नाईक- 492 अंक, नरसिंहपुर
  • कुं. कोमल कुशवाहा- 492 अंक, चाकघाट रीवा
  • श्री अमान मोहम्मद- 492 अंक, सिंगरौली



Source link