MOVIE REVIEW: Shubh Mangal Zyada Saavdhan पर ऑडियंस का हैरान कर देने वाला Reaction
आयुष्मान खुराना की चर्चित मूवी शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हो गई है। आपको बता दे की यह आयुष्मान की सुपरहिट मूवी शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है।
आयुष्मान खुराना की चर्चित मूवी शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हो गई है। आपको बता दे की यह आयुष्मान की सुपरहिट मूवी शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है। ट्रेलर रिलीज़ होते ही ऑडियंस में इस मूवी को देखने का खुमार सा मच गया था। आयुष्मान इस बार अपने फिल्म के जरिए गे स्टोरी को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शाने की कोशिश कर रहे है। फैंस ने भी आयुष्मान को निराश नहीं किया और थिएटर में शुभ मंगल ज्यादा सावधान देखने का ताँता लग चुका है।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना TVF के जितेंद्र कुमार के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। ये कहानी है कि कार्तिक (आयुष्मान) और अमन (जीतू) की जो एक दूसरे के प्यार में हैं, लेकिन दुनिया को और खासकर अमन के पिता त्रिपाठी जी (गजराज राव) को इस जोड़ी का प्यार मंजूर नहीं है. अब क्या कार्तिक और अमन की प्यार की जीत होगी। इसी के इर्द्गीत शुभ मंगल ज्यादा सावधान की कहानी घूमती है।
अगर एक्टिंग की बात की जाए तो आयुष्मान और जितेंद्र ने किरदार बहुत बेहतरी से निभाया है , आयुष्मान तो मंझे हुए कलाकार है ही जितेंद्र ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने की काबिलियत रखता है। अगर सपोर्टिंग एक्टर्स की बात करे तो नीना गुप्ता और गजराज राव ने अपनी बेहतरीन अदाकारा से ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया है। इसी के साथ मानवी गागरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजवार, मनुऋषि चड्ढा और नीरज सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार आपको इस मूवी में दिखेंगे।
यह भी पढ़ें : फिल्मफेयर की पारदर्शिता पर उठा सवाल!
वही अगर आप बोल्ड सब्जेक्ट पर मूवी देखना पसंद करते है तो यह मूवी आपको जरुरी देखनी चाहिए। इस मूवी को फॅमिली ओरिएंटेड मूवी कहना तो गलत होगा लेकिन अगर आप अपने पेरेंट्स के साथ यह मूवी देखे तो उनका परसेप्शन चेंज होने की उम्मीद है , यह मूवी युथ को पसंद आने की पूरी उम्मीद भी है।



