सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

MOVIE REVIEW: Chhapaak देख आंखें भर आएगी " Must Watch "

इस फ्राइडे रिलीज़ हो रही है इस साल की मच अवेटेड मूवी छपाक इस साल वीमेन ओरिएंटेड मूवी का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है।

MOVIE REVIEW: Chhapaak देख आंखें भर आएगी " Must Watch "

इस फ्राइडे रिलीज़ हो रही है इस साल की मच अवेटेड मूवी छपाक इस साल वीमेन ओरिएंटेड मूवी का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस साल बॉलीवुड वीमेन एम्पावरमेंट को बढ़ने के लिए अपनी मूवी से सोसाइटी को एक अच्छा सोशल मैसेज देने को तैयार है। छपाक भी एक वीमेन सेंट्रिक मूवी है जो एक रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर्ड है। मूवी एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी को काफी बेहतरीन तरीके से परदे पर दर्शाया गया है, मूवी इतनी इमोशनल है की आप थिएटर से अपनी आँखे नम किये बिना नहीं निकल पाएंगे। एसिड अटैक सर्वाइवर के दर्द, इमोशंस, स्ट्रगल और प्यार को इतनी खूबसूरत से बयान किया गया है की ऑडियंस तक उस दर्द को महसूस कर पायेगी।

विज्ञापन

अगर मूवी की स्टोरी की बात की जाए तो फिल्म छपाक की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर सकती है और आपको रोने पर मजबूर कर सकती है। ये कहानी है मालती अग्रवाल (दीपिका पादुकोण) के इर्द-गिर्द घूमती है , जिसपर एसिड से अटैक किया गया है. मालती का पूरा चेहरा एसिड के कारण झुलस चुका है और उसका कॉन्फिडेंस बुरी तरीके से हिल चूका है , उसकी जिंदगी मनो जैसे खत्म ही होगई। लोगों को यह लगता है की यह घिनौनी करतूत उसके बॉयफ्रेंड राजेश उर्फ़ (अंकित बिष्ट) की है। लेकिन मालती के साथ हुई इस दर्दनाक घटना का गुनहगार राजेश नहीं बल्कि उसी का जानकार बब्बू उर्फ बशीर खान और उसकी रिश्तेदार परवीन शेख है।

कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब मालती के सपोर्ट में उसके पिता की मालकिन शिराज और उनकी वकील अर्चना जिसका किरदार (मधुरजीत सरघी). निभा रही वो आती है। अर्चना, मालती का केस लड़ती है और उसे न्याय दिलाने के लिए पुरजोर मेहनत करती है. वहीं मालती की मुलाकात होती है अमोल से, जो जर्नलिज्म को छोड़ एसिड अटैक सर्वाइवर्स के इलाज के लिए एक NGO रन करते है। अमोल को मालती की स्टोरी पता चली है और वो उसकी मदद के लिए आगे बढ़ते है और दोनों साथ काम करते करते उन्हें एक दूसरे का साथ काफी भाता है और एक दूसरे से प्यार कर बैठते है। फिर शुरू होता है मल्टी की इन्साफ के लड़ाई का संघर्ष।

MOVIE REVIEW: Chhapaak देख आंखें भर आएगी " Must Watch "

डायरेक्टर मेघना गुलजार ने काफी खूबसूरती से एक एसिड सर्वाइवर की स्टोरी और उसके स्ट्रगल को परदे पर उतरा है। उन्होंने इतने सेसंसिटीवे टॉपिक को काफी संजीदगी से ऑडियंस को देखने की कोशिश की है। फिल्म का डायरेक्शन की जितनी तारीफ की जाए कम होगा है। डायरेक्शन काफी एफ्फोर्ट्लेस्स लग रहा है। इसकी सिनेमेटोग्राफी, म्यूजिक, एडिटिंग और प्रोस्थेटिक्स बहुत कमाल है. गुलजार के लिखे लिरिक्स और अरिजीत सिंह की आवाज ने मूवी की स्टोरी को और भी जयदा एनहान्स किया है।

दीपिका पादुकोण की परफॉरमेंस से एक बार फिर साबित होगया की उन्हें क्यों बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। चाहे लीला का रोले फिरहिस्ट्रोसिअल ड्रामा से इंस्पायर्ड रोल पद्मावती की या फिर लक्समी अगरवाल की दर्दनाक कहानी को परदे में उतारना हो उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से सबको इम्प्रेस करदिया है। यह कहना गलत नहीं होगा की यह उनकी सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है, मालती के किरदार में आपको दर्द, खुशी, हिम्मत सबकुछ देखने को मिलेगा. मालती पर अटैक होना, उसका पहली बार अपने आप को आईने में देखना , अपनी लड़ाई लड़ना और छोटी-छोटी जीत पर खुश होना, दीपिका ने हर सीन में जान डाली है।

यह भी पढ़ें : MOVIE REVIEW: काजोल-अजय की जोड़ी ने मचाया धमाल, ऑडियंस को पसंद आ रही है “Tanhaji: The Unsung Warrior”

वेबसेरीज़ का किंग कहे जाने वाले विक्रांत मैसी ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से क्रिटिक को इम्प्रेस कर दिया है। उनकी डायलॉग्स डिलीवरी और स्क्रीन प्रजेंस काफी इम्प्रेससिवे है। उनके जोड़ी दीपिका के साथ जोड़ी खूब जमी है। मूवी आज रिलीज़ होगयी है कयास यह भी लगाए जा रहे है की दीपिका पादुकोण का JNU में जाना और वह स्टूडेंट्स को सपोर्ट करना जिसके लिए सोशल मीडिया काफी ट्रोल किया गया है। देखना होगा की इस विवाद का असर मूवी की कलेक्शन पर पड़ सकता है या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →