सवाल 4- आज के दौर की बाॅलीवुड की सबसे महंगी फिल्में कौन सी हैं?

448

आज के दौर की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में कौन सी हैं ?

एक बात तो सच है अब भारत में बनी फिल्मे कही न कही हॉलीवुड की तर्ज पर बन रहीं है। और उसके लिए बहुत  ही मोटा पैसा लगा रहे है फिल्म को बनाने वाले अभी हाल ही में आयी या आने वाली है कुछ फिल्मे जो बॉलीवुड और टॉलीवूड की सबसे मॅहगी फिल्में साबित हो रही है |

movie 1 news4social -

  1. 2.0  543 करोड (US$75 मिलियन) 
    2.0 भारतीय काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसके लेखक शंकर और जयमोहन है। यह 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म रोबोट का दूसरा भाग है, इसमें रजनीकान्त, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। ए.आर रहमान ने फ़िल्म में संगीत दिया है।

movie 2 news4social -

  1. साहो 300 crore (US$42 million)

साहो एक आगामी भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो सुजीत के द्वारा लिखित व निर्देशित है। यह फ़िल्म यूवी क्रेसशन्स द्वारा उत्पादित है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास और श्रद्धा कपूर है।

movie 3 news4social -

 

  1. बाहुबली 2 250 crore (US$35 million)                                                                              बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, बाहुबली: द बिगनिंग फ़िल्म का दूसरा भाग है। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन फ़िल्म है। यह 8 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। लेकिन इसके निर्माण में देरी के कारण यह समय और आगे बढ़ा दिया गया और यह 28 अप्रैल 2017 में प्रदर्शित की गयी। इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही  500 करोड़ ( 5 अरब) का बिजनेस का कीर्तिमान बनाया है।

movie 4 news4social -

  1. पद्मावत ( Padmaavat ) 215 crore (US$30 million)                                                          पद्मावत’ एक भारतीय ऐतिहासिक फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और निर्माण भंसाली प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह हैं। पहले यह फ़िल्म 1 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी परंतु फिर कुछ लोगों के विरोध और सुप्रीम कोर्ट में चली कानूनी कार्यवाही के बाद यह २५ जनवरी २०१८ को रिलीज हुई।

movie 5 news4social -

  1. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 210 crore (US$29 million)

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आगामी 2018 भारतीय साहसिक फिल्म हिंदी है जो विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लिखी और निर्देशित है। यह फिलिप मीडोज टेलर के 1839 उपन्यास कन्फेशंस ऑफ ए थग पर आधारित है, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फ़ातिमा सना शेख इस फ़िल्म में अहम भूमिका में है। यह 8 नवंबर 2018 को दिवाली के सप्ताह के दौरान जारी किया जाएगा। फिल्म की कहानी फिलिप मीडोज टेलर के 1839 उपन्यास कन्फेशंस ऑफ ए थग पर आधारित है, एक ठग के बारे में भी जाना जाता है जिसे आजाद कहा जाता है, जिनके गिरोह ने भारत में कंपनी राज को गंभीर चुनौती दी 19वीं शताब्दी की शुरुआत में। फिल्म 1790 और 1805 के बीच एक काल्पनिक कहानी निर्धारित करती है।

movie 6 news4social -

  1. टाइगर ज़िंदा है  210 crore (US$29 million)

सलमान खान-कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर जिंदा है 2017 में बॉक्स ऑफिस पर बचत की कृपा थीं। यह फिल्म सबसे महंगी फिल्म भाई 210 करोड़ रुपये के बजट पर रही है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ अर्जित किए।

movie 7 news4social -

  1. मणिकर्णिका: झाँसी की रानी  200 crore (US$28 million)                                                  झाँसी की रानी एक आगामी भारतीय हिन्दी फिल्म है, जोकि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो द्वारा एवं कृश द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अभिनेत्री कंगना राणावत इस फ़िल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण मई 2017 में शुरू हुआ और 25 January 2019 को इसका प्रदर्शन किया जायेगा।

movie 8 news4social -

  1. बाहुबली: द बिगनिंग (2015) 180 crore (US$25 million)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया था। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं।फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो।

आशा है कि आपको अपना जवाब मिल गया होगा| आप लोग ऐसे हे हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देंगे | आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है। सवाल पुछने के लिए आपका धन्यवाद।