मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शादी से इनकार पर नाबालिग लड़की को दी ऐसी सजा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

सभी जानते है कि नाबालिग की शादी करवाना या उससे शादी करना किसी अपराध से कम नहीं होता है, जिसके बाद भी लोग नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने और उससे शादी करने से…

शादी से इनकार पर नाबालिग लड़की को दी ऐसी सजा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

सभी जानते है कि नाबालिग की शादी करवाना या उससे शादी करना किसी अपराध से कम नहीं होता है, जिसके बाद भी लोग नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने और उससे शादी करने से बाज नहीं आते है. ऐसा ही एक मामला केरल में हुआ है.

विज्ञापन

ऐसा केवल केरल में ही नहीं होता है बल्कि पूरे देश में ऐसे कई मामले सामने आते है. जो नाबालिग लड़की से जबरने शादी करते है, अगर वो इसका विरोध करती है. तो उसे मौत के घाट उतार देते है. केरल के कोच्चि कोक्कानड से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया है.

गुरूवार के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ शादी न होने पर उसे जिंदा जला कर मार ड़ाला गया. बता दें कि जिस लड़की के साथ ऐसी घटना हुई है. उसका नाम देविका है और उसके दूर के रिश्तेदार मिधुन जो की 26 साल का है, वह देविका से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया, तो उसने नाबालिक लड़कि के साथ ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया.

इतना ही नहीं लड़के ने लड़की को जिंदा जला देने के साथ ही अपने आपको भी आग के हवाले कर दिया. लडके के ऊपर शादी करने का पागलपन इतना सवार हो रखा था कि पहले लड़की को जलाया और फिर खुद भी उसी में झुलस गया. हालांकि दोनों को ही तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन इलाज के दौरान ही दोनो की मौत हो गई. यही नहीं देविका को बचाते हुए उसके पिता भी आग में जलकर बूरी तरह से घायल हो गए.

वीडियो

जैसी ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस का कहना था कि मिधुन देविक से शादी करना चाहता था. हालांकि इस शादी को लेकर देविका के घरवालों ने मना कर दिया. क्योकि देविका काफी छोटी थी. मिधुन को समझाने के बाद भी वह नहीं माना और अपनी बात पर अड़ा रहा. जिसके कारण देविका के घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनो ही पक्षों को बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाना चाहा. मिधुन इस बात के लिए सहमत हो गया कि वह न तो उसे परेशान करेगा और न ही उसका पीछा करेगा.

यह भी पढ़ें : पिता ने पढ़ने के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो बन गया आतंकवादी

इसके बाद गुरुवार को अचानक मिधुन देविका के घर पहुंचा और जबरदस्ती देविका से मिलना चाहा. वहीं देविका के पिता ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया. लेकिन जब देविका घर से बाहर आई तो मिधुन ने देविका पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हो कि एक नाबालिक लड़की को जिंदा जला दिया जाए तो उसके परिवार वालों पर क्या बीत रही होगा. जब पिता के सामने अगर उसकी बेटी आग की लपटों में झुलस रही हो.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →