रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नग्न हालत में मिला बच्ची का शव, रेप के बाद किया कत्ल

गाजियबाद में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. मालूम हो की गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 23 इलाके में एक बिल्डिंग की पांचवीं…

नग्न हालत में मिला बच्ची का शव, रेप के बाद किया कत्ल

गाजियबाद में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. मालूम हो की गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 23 इलाके में एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर नग्न अवस्था में बच्ची का शव मिला है. बच्ची के शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कप मचा हुआ है.

विज्ञापन


बच्ची को ढूंढ रहे लोगों के मुताबिक उसका शव बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पड़ा हुआ था. उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और निजी अंगों से खून निकल रहा था. इसके बाद लोग बच्ची को जिला सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना था कि बच्ची को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.


डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के साथ पहले रेप की घटना को अंजाम दिया गया है जिसके बाद बदमाशों ने उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. डॉक्टर को बच्ची के गले पर निशान मिले है. जिससे अन्दाजा लगाया गया है कि बच्चे को रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है.

6005321e 0bb6 4a35 b6c1 39c8efa19bd7


बता दें कि मृतक बच्ची का पिता इसी इमारत में मजदूरी का काम करता है. जिस बिल्डिंग में बच्ची का शव मिला है, वहां छत्तीसगढ़ के मजदूर काम करते हैं और वहीं पास में ही झुग्गियां बनाकर रहते हैं. बेटी का शव मिलने से दुखी पिता ने बताया है कि उनकी बेटी बुधवार शाम 5 बजे से लापता थी. जब उसकी तलाश की गई तो रात लगभग 8:45 बजे उसका शव निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर नग्न अवस्था में मिला.


एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि एक नाबालिग बच्ची का शव मिला है और इमारत में काम करने वाले सभी मजदूरों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम काराया जा रहा है, जिसके बाद बच्ची के साथ रेप का साफ खुलासा हो जाएगा.
बच्ची के शव मिलने के बाद पूरी बिल्डिंग पर जांच हो रही है और पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, और पूछताछ जारी कर दी है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →