बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मौसम विभाग नें 4 से 8 अक्टूबर के बीच तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है

अभी हाल ही में केरल नें सदी की सबसे भयानक बाढ़ देखी थी। केरल की बाढ़ से हुई तबाही का मंजर अभी लोगों के जहन से गया भी नहीं था की एक बार फिर मौसम विभाग नें केरल…

मौसम विभाग नें 4 से 8 अक्टूबर के बीच तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है
अभी हाल ही में केरल नें सदी की सबसे भयानक बाढ़ देखी थी। केरल की बाढ़ से हुई तबाही का मंजर अभी लोगों के जहन से गया भी नहीं था की एक बार फिर मौसम विभाग नें केरल में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग नें कहा है की 4 से 8 अक्टूबर के बीच केरल और तमिलनाडू में भारी बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें : केरल: बाढ़ का पानी उतरने के बाद जब यह शख्स अपने घर पहुँचा तो मिला विशालकाय मगरमच्छ Kerla rain मौसम विभाग नें नारंगी चेतावनी जारी की है मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक के लिए नारंगी चेतावनी जारी कर दी है।   मौसम विभाग नें दो तरह की चेतावनी जारी की है। एक है रेड अलर्ट और दूसरा है नारंगी चेतावनी। रेड अलर्ट का मतलब है की बिना किसी तैयारी के आपात काल स्थिति से सामना करना है। वहीं दुसरी तरफ़ नारंगी चेतावनी का मतलब है की पहले से चेतावनी दे दी गई है और अब आप को उसका सामना करने के लिए तैयारी करनी है। आप को बता दे की कुछ दिन पहले ही केरल नें बाढ़ की सबसे बडी मार झेली है। कई लोगों की मौत हो गई थी वहीं लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। यह भी पढ़ें : क्या से क्या हो गया केरल, देखिए बाढ़ के बाद की तस्वीरें  
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →