सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मेरठ: सेक्स रैकेट का खुलासा, हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी भी हिरासत में

11 जनवरी को खबर मिली कि UP के मेरठ जिले से एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ जिसमे एक मशहूर हरियाणवी डांसर भी पकड़ी गयी। उस हरियाणवी डांसर का नाम दिव्या चौधरी है।

मेरठ: सेक्स रैकेट का खुलासा, हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी भी हिरासत में

11 जनवरी को खबर मिली कि UP के मेरठ जिले से एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ जिसमे एक मशहूर हरियाणवी डांसर भी पकड़ी गयी। उस हरियाणवी डांसर का नाम दिव्या चौधरी है। दिव्या चौधरी का असली नाम मुस्कान है।

विज्ञापन

टीपी नगर पुलिस और ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने शुक्रवार देर शाम रोहटा रोड पर एक घर में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकिट का खुलासा किया है।पुलिस की हिरासत में एक नाबालिग लड़की, दो महिलाओं, एक ग्राहक और एक दलाल है। इनमें से एक हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी है।

ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि एक NGO की शिकायत पर हरदेवनगर के एक मकान में सेक्स रैकिट चलने की सूचना मिली थी। छापा डालने से पहले उस जगह की 15 दिन तक रेकी की गयी।

जब छापा मारा गया तो मौके से रैकिट के सरगना प्रशांत वालिया मुजफ्फरनगर, ग्राहक अर्जुन निवासी मेरठ सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
छापे में पता चला कि जिस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था वह किराये पर उठाया गया था। इसका किराया 4 हजार रुपये महीना था।

मेरठ: सेक्स रैकेट का खुलासा, हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी भी हिरासत में

इस रैकेट को चलाने वाला प्रशांत इस धंधे में अपनी नाबालिग सौतेली बेटी और पत्नी को भी जोड़ रखा था। मौके से एक हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी उर्फ मुस्कान को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से मेरठ में मवाना की रहने वाली है। यूट्यूब पर उनके हरियाणवी गानों पर डांस के विडियो हैं।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा कायम किया गया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने बताया कि यहां ऑन डिमांड लड़कियां दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आदि शहरों से बुलाई जाती थीं। वाट्स ऐप पर लड़कियों के फोटो भेजकर उनकी पसंद कराई जाती थी।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए ड्रेस कोड हुआ जारी,जींस पहनकर नहीं कर सकेंगे शिव की आराधना

पसंद के हिसाब से लड़कियां यहां आती थीं। यह रैकिट प्रति ग्राहक 25 सौ रुपये वसूलता था। सरगना प्रशांत वालिया मूल रूप से बिहार निवासी है। बताया गया है। पहले वह मुजफ्फरनगर में रहता था लेकिन अब मेरठ में रह रहा था। पहली पत्नी से रिश्ता टूटने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी बीवी और उसकी बेटी को भी प्रशांत ने इसी धंधे में उतार दिया था।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →