बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर!

जहाँ एक तरफ दिवाली की तैयारी में पूरे देश में साफ सफाई हो रही है तो वही दूसरी तरफ दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है।

दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर!
जहाँ एक तरफ दिवाली की तैयारी में पूरे देश में साफ सफाई हो रही है तो वही दूसरी तरफ दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। जी हाँ, इनकी मांगे वही पुरानी है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार वे हड़ताल कर चुके है। कर्मचारियों का कहना है कि उनको वेतन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से वो हड़ताल कर रहे है। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं.... खबर के मुताबिक, ईस्ट दिल्ली के एमसीडी के सफाई कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। आपको बता दें कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम पालिका पर जमकर हंगामा भी किया। कर्मचारियों ने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि जमकर नारेबाजी भी करते नजर आ रहे है। ytyj एमसीडी कमिश्नर का पुतला फूंका... आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि ईस्ट एमसीडी कमिश्नर रणबीर सिंह का पुतला भी जलाया। साथ ही कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जारी रहेगा हड़ताल.... खबर के मुताबिक, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वो हड़ताल अभी जारी रखने के साथ ही गुरुवार को पूर्वी दिल्ली की मेयर नीमा भगत के घर का घेराव करेंगे। और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कर्मचारियों की मांग.... सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन, एरियर और मेडिकल कैशलेस कार्ड की मांग करते हुए हड़ताल करने का पहले ही ऐलान कर दिया था, लेकिन कमिश्नर ने उनकी एक भी नहीं सुनी।   हड़ताल के विपरीत डिप्टी मेयर का कहना है कि उन्होंने सारी मांगे पहले ही मांग ली थी, लेकिन अब भी कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। ऐसे में कर्मचारियों पर एस्मा लगाया जाएगा। बहरहाल अब ये देखना होगा कि क्या कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी या फिर गुरूवार तक उनका हड़ताल खत्म हो जाएगा?
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →