मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मायावती बोलीं, किसी भी राज्य में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन

देश में इस वक़्त सियासी पारा गर्म है। इस बीच, बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी बात कही है।

मायावती बोलीं, किसी भी राज्य में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन

देश में इस वक़्त सियासी पारा गर्म है। इस बीच, बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों की तारीख़ों के ऐलान के साथ ही सियासी सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में अटकलों के बीच फंसे कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अब तस्वीर साफ़ हो गई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा बसपा की बैठक में ये तय किया गया है कि बसपा किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी चुनावी समझौता नहीं करेगी। आगे मायावती ने कहा कि उत्तर में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसमें कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं होगी

akhilesh and mayawati

गठबंधन में सपा-बसपा और रालोद शामिल

mahagathbandhan

आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा की सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए महागठबंधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल शामिल हैं। इसमें 37 पर सपा, 38 पर बसपा जबकि 3 सीटों राष्ट्रीय लोकदल चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस को इस महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया, लेकिन 2 सीटों पर महागठबंधन कोई उम्मीदवार उतारेगा। ये 2 सीटें अमेठी और रायबरेली की हैं। अमेठी से राहुल गांधी सांसद हैं वहीं, रायबरेली से सोनिया गांधी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →