गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मायावती बोलीं, सपा-बसपा गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए 'कांग्रेस'

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कल बड़ा ऐलान करते हुए सिर्फ़ 7 सीटें सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए छोड़ी थी।

मायावती बोलीं, सपा-बसपा गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए 'कांग्रेस'

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कल बड़ा ऐलान करते हुए सिर्फ़ 7 सीटें सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए छोड़ी थी। 7 सीटें देने के कांग्रेस के रूख़ पर बसपा प्रमुख मायावती भड़क गईं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज़बर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़न का भ्रम न फैलाए।

लोकसभा चुनाव की जंग से पहले, सियासी हलकों में 'गठबंधन हां-ना की', 'भ्रम में न पड़ने की सियासत' जारी है। इसी बीच, जब कल उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यूपी में बने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस आम चुनाव में इन 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ये वे सीटें हैं जहां से अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव, चौधरी अजित सिंह व जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे। बाक़ी की 73 सीटों पर कांग्रेस और उसका गठबंधन चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस के इस रूख़ बसपा सुप्रिमो मायावती ने सख़्त ऐतराज़ जताया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहाँ की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े। कांग्रेस ज़बर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये।


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में बने सपा-बसपा के गठबंधन की टाल ठोकते हुए मायावती ने कहा कि आम चुनाव में बीजेपी को सपा-बसपा गठबंधन अकेले ही हरा सकता है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। इसलिए कांग्रेस ज़बर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति बिल्कुल भी ना फैलाये।

कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं : मायावती

मायावती ने कहा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आयेदिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →