शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कपिल शर्मा शो के सेट पर हुई ढेर सारी मस्ती

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने अपने कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो के जरिए धमाल मचाया हुआ है.

कपिल शर्मा शो के सेट पर हुई ढेर सारी मस्ती

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने अपने कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो के जरिए धमाल मचाया हुआ है. बता दें कि शो में कपिल शर्मा इस हफ्ते भी अपने नए चुटकुलों और कंटेंट से तहलका मचाने वाले है. यह तो सभी बखूबी जानते है कि कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते कई जाने माने कलाकार आते है.

विज्ञापन

वहीं इस बार शो में क्रिकेटर पार्थिव पटेल, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर नजर आएगें. सोनी टीवी ने इसका प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो में कपिल शर्मा ने क्रिकेट के खिलाड़ियों से न सिर्फ ढेर सारे सवाल पूछे बल्कि इस शो में वह उनके साथ खूब मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे है.

imgpsh fullsize anim 2 2


दिलचस्पी वाली बात तो यह रही कि कपिल शर्मा के शो में कोई क्रिकेटर 'बाजीगर' बना तो कोई 'गुजराती सनी देओल' कपिल शर्मा ने क्रिकेटरों से उनके करियर को लेकर भी सवाल किये है. इस शो में क्रिकेटर काफी मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे है.

बता दें कि सोनी टीवी ने इस प्रोमो को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है. इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'कपिल ने डाले सवालों के यॉर्कर्स, क्या हो जाएंगे हमारे तीनों क्रिकेटर्स हंसते-हंसते क्लीन बोल्ड?' सोनी टीवी के इस कैप्शन से भी ऐसा लग रहा है कि इस बार शो में क्रिकेटर्स के साथ अलग ही धमाका होने वाला है.

यह भी पढ़ें : पंजाब में राज्य की महिला आयोग ने हनी सिंह के गाने को कहा अश्लील

कपिल की सारी टीम अपनी बातों से सबको खूब हंसाती है लेकिन इस हफ्ते शो में क्रिकेटर्स के अलावा सिंगिंग दुनिया के दिग्गज भी नजर आएंगे. जिनके साथ कपिल की टीम खूब मस्ती करते हुए नजर आने वाली है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →