शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पति ने पत्नी के FB अकाउंट से पोस्ट की अश्लील तस्वीरें और वीडियो, फिर हुआ ये.....

आज के डिजिटल युग के ज़माने में तमाम सोशल साइटों का पासवर्ड याद करना लगभग सभी के लिए मुश्किल होता है।

पति ने पत्नी के FB अकाउंट से पोस्ट की अश्लील तस्वीरें और वीडियो, फिर हुआ ये.....

आज के डिजिटल युग के ज़माने में तमाम सोशल साइटों का पासवर्ड याद करना लगभग सभी के लिए मुश्किल होता है। सोशल मीडिया की प्राइवेसी अपने पास रखना भी बहुत मुश्किल होता है। हम प्यार प्यार से अपना सोशल अकाउंट परिवार के किसी और शख्स को चलाने को दे देते हैं। आगे चलकर अगर परिवार का वही सदस्य आपसे नाराज होता है तो वह आपके सोशल अकाउंट से कुछ गलत चीज़े पोस्ट कर सकता है। ऐसा ही एक मामला आया है। यह मामला पति-पत्नी का है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

हैदराबाद के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से अपनी पत्नी से रिश्ता ख़राब होने के बाद पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने और उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

FB Post 1

आरोपी की पहचान पेनजर्ला रविंदर के रूप में की गई है और उसे 29 जुलाई की रात साइबर क्राइम पुलिस, राचोंडा द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 2013 में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में काम करते दोनों पति पत्नी को एक दूसरे से प्यार हो गया था। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और 2015 में एक आवासीय परिसर में एक साथ रहना शुरू कर दिया।

हालांकि, उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई जब पत्नी ने उस पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने का संदेह किया और जनवरी में उनके फेसबुक पर कई अन्य महिलाओं के साथ कथित रूप से कॉन्टैक्ट्स और चैट पाया। जिसके बाद, वे अलग-अलग रहने लगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के सेक्स वीडियो को शेयर करने पर हिमांचल पुलिस ने की गिरफ्तारी, FIR में 10 लोगों का नाम

हालांकि, आरोपी ने अपनी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर कथित रूप से लॉग इन किया और उसे बदनाम करने के लिए अपमानजनक टिप्पणी, अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।

आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 23 जुलाई को एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →