मालेगांव ब्लास्ट केस : जज के सवालों के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ‘पता नही’

190

भाजपा सांसद और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को मुंबई के एनआईए कोर्ट में पेश हुई. जज ने अन्य आरोपियों समेत प्रज्ञा ठाकुर से भी सवाल पूछे. जज का पहला सवाल प्रज्ञा ठाकुर से था कि, क्या आप बता सकते हैं अब तक कितने गवाहों की गवाही हुई है? और इस सवाल पर प्रज्ञा ठाकुर का जवाब था मुझे पता नही.

इसे बाद जज ने अगला सवाल पूछा, “अब तक गवाहों का बयान है कि 29 सितम्बर 2008 को मालेगांव में धमाका हुआ था, मैं ये नही पूछ रहा हूँ कि किसने किया, मैं ये सिर्फ जानना चाहता हूँ आपको क्या कहना है? इस सवाल पर भी प्रज्ञा ठाकुर का जवाब था “मुझे नही पता”

Malegao blast case -

आपको बता दें कि इसके पहले गुरुवार को भी प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट पेश होना था लेकिन उनके वकील ने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का हवाला लेकर बताया था कि वे यात्रा करने में असमर्थ हैं, इसके बाद अदालत ने एक दिन की और मोहलत दे कर अगले दिन उपस्थित होने को कहा था, वरना परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

आपको बता दें की अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से कांग्रेस के नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह को हरा कर प्रज्ञा ठाकुर संसद पहुंची हैं. प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव धमाके की आरोपी हैं और अभी जमानत पर बाहर हैं.