सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

मंडला: खेल-खेल में बच्चों ने खाए ज़हरीले रतनजोत के बीज, 7 की बिगड़ी तबीयत

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार को एक लापरवाही भरी घटना में सात बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। सेमीकोल गांव में खेलते समय इन बच्चों ने अनजाने में ज़हरीले फल 'रतनजोत' के बीज खा लिए, जिसके बाद…

मंडला: खेल-खेल में बच्चों ने खाए ज़हरीले रतनजोत के बीज, 7 की बिगड़ी तबीयत
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार को एक लापरवाही भरी घटना में सात बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। सेमीकोल गांव में खेलते समय इन बच्चों ने अनजाने में ज़हरीले फल 'रतनजोत' के बीज खा लिए, जिसके बाद उन्हें उल्टियां और दस्त होने लगे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, सभी बच्चों की उम्र 3 से 6 साल के बीच है और उन्हें तत्काल मंडला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। घटना रविवार शाम की है, जब छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चे गांव के एक मंदिर के पास खेल रहे थे। वहीं पास में रतनजोत का पेड़ लगा था, जिसके बीज बच्चों ने खा लिए।

कैसे सामने आई घटना?

बच्चों के घर लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक बच्चे की मां सुनीता यादव ने बताया कि उनके दो बच्चों समेत पड़ोस के पांच अन्य बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। उन्होंने कहा, "बच्चे घर आकर कहने लगे कि पेट में दर्द हो रहा है। वे लगातार उल्टी कर रहे थे और दस्त भी शुरू हो गई थी। हम तुरंत समझ गए कि उन्होंने पेड़ के पास से कुछ खा लिया है और सभी को लेकर जिला अस्पताल आ गए।"

एक अन्य अभिभावक मनोज कुमार, जो घटना के वक्त खेत में धान की कटाई कर रहे थे, ने बताया कि बच्चों की उल्टी में बीज के टुकड़े निकलने पर यह पता चला कि उन्होंने रतनजोत खाया है। सूचना मिलते ही वह काम छोड़कर घर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल ले जाने में मदद की।

अस्पताल में इलाज जारी

जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव कुमार मरकाम ने IANS को बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे सात बच्चों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा, "हमने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। सभी को जरूरी ट्रीटमेंट दिया गया है और फिलहाल सभी बच्चे स्टेबल हैं, उनकी स्थिति स्थिर है।" अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →