नई दिल्लीः हममें से कई लोग लकी अली (Lucky Ali) के शानदार गाने सुनते और गुनगुनाते हुए बड़े हुए हैं. लकी की आवाज में जो जादू और गहराई है, वह वाकई में खुदा की नेमत है. वह इंडी-पॉप गायिकी के लिए जाने जाते हैं. एक समय वह ‘ओ सनम’, ‘तेरी यादें’ जैसे गाने गाकर लोगों के दिलों में घर कर गए थे.
इन गानों की लोकप्रियता के बाद उन्हें फिल्म ‘कहो न प्यार है’ का खूबसूरत गाना ‘न तुम जानों न हम’ गाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था.
वायरल हुआ वीडियो
अगर इस समय आपके जीवन में कुछ खटपट चली रही है, तो यह गाना सुनना आपको बेहद सुकून देगा. हाल ही में लकी ने एक लाइफ सेशन में अपने गाने ‘ओ सनम’ से लोगों को खूब लुभाया. यह वीडियो फोटोग्राफर साद खान ने शेयर किया था.
जब से सोशल मीडिया में यह वीडियो पोस्ट हुआ है, तब से खूब शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: जान को जेल भेजना चाहती हैं निक्की तंबोली! बिना मर्जी किया था ऐसा काम
वीडियो में लकी चेहरे में मुस्कान लिए ‘ओ सनम’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ में वह गिटार भी बजा रहे हैं. वीडियो में एक जगह लकी कुछ भावुक भी नजर आए. हालांकि, वह इस दौरान गीत गाना जारी रखते हैं.
वीडियो के शेयर होने के बाद फैंस सिंगर की प्रशंसा में खूब कमेंट कर रहे हैं.








