मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शिव से जुड़ी चीज़ें सपने में दिखने का मतलब

सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। हमें सपनों में कुछ ऐसी चीज़ें दिखाई देती हैं जो किसी न किसी भगवान से जुड़ी होती है।

शिव से जुड़ी चीज़ें सपने में दिखने का मतलब

सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। हमें सपनों में कुछ ऐसी चीज़ें दिखाई देती हैं जो किसी न किसी भगवान से जुड़ी होती है। आज हम आपको शंकर भगवान से जुड़ी उन चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हे सपने में देखने के बाद आप उसका मतलब समझ पाएंगे।

विज्ञापन

जब भगवान शिव से जुड़ी कोई चीज़ दिखती है तो उसका शुभ और अशुभ दोनों मतलब होता है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखे तो इसका मतलब यह होता है कि अब आपकी लम्बे समय से चली आ रही परेशानियां अब ख़त्म होने वाली हैं। जब भी आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो आपको अगले दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए तभी सपने का फल मिलता है।

अगर आपके सपने में शिव जी तांडव करते हुए दिखे तो इसका भी मतलब अच्छा होता है। यह एक इशारा होता है कि आपको जल्द ही रूपये-पैसे का लाभ होने वाला है। इसका एक मतलब यह भी होता है कि आपको सफल होने के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप जरूर सफल होंगे।

शिव से जुड़ी चीज़ें सपने में दिखने का मतलब

अगर आपको सपने में कोई शिव का मंदिर दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपको लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है।

सपने में अगर शिव का सांप दिखे तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको धन का लाभ होने वाला है।

अगर आपको शिव जी के सिर पर लगा चाँद दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। यह फैसला शादी-व्याह से जुड़ा हो सकता है।

शिव से जुड़ी चीज़ें सपने में दिखने का मतलब

यह भी पढ़ें: संसद में हुई राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा

अगर आपको सपने में शिव जी और पार्वती जी साथ में दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपकी ज़िन्दगी में अब कुछ अच्छा होगा। मुश्किलें दूर होंगी।

अगर सपने में आप शिव का डमरू देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप जो भी काम करेंगे अगले दिन उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →