शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हिन्दुस्तानी ने हिंदी में बात की तो भड़क गई लड़की, कहा- अपने देश...

हिन्दुस्तान और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपनी भाषा हिन्दी से बेहद प्रेम है और इसे बोलना भी पसंद करते हैं।

हिन्दुस्तानी ने हिंदी में बात की तो भड़क गई लड़की, कहा- अपने देश...

हिन्दुस्तान और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपनी भाषा हिन्दी से बेहद प्रेम है और इसे बोलना भी पसंद करते हैं। मगर हिंदी बोलने पर अगर कोई लड़की भड़क जाए तो हैरानी की बात होगी। दरअसल, पूरा मामला हाल में घटित हुआ है।

विज्ञापन

वाकया न्यूजीलैंड का है, जहां एक यात्री ने जो कि हिन्दुस्तानी है, चलती ट्रेन में अपनी पत्नी से फोन पर हिंदी में बात कर रहा था। बस यही बात थी कि वहां की एक मूल नागरिक लड़की नाराज हो गई और गालियां देने लगी। मामला की खबर महिला कंडक्टर तो उसने उस लड़की को उसी वक्त ट्रेन से नीचे उतार दिया।

हिन्दुस्तानी ने हिंदी में बात की तो भड़क गई लड़की, कहा- अपने देश...

RNZ Checkpoint की खबर के अनुसार, लड़की ने भारतीय मूल के व्यक्ति से कहा कि ‘अपने देश वापस चले जाओ, यहां अपनी भाषा में बात मत करो।’ इसी बीच इस घटना की जानकारी किसी यात्री ने ट्रेन की कंडक्टर जेजे फिलिप को दे दी। फिलिप मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पता किया।

खबर के अनुसार, जब कई बार चेतावनी देने के बाद भी लड़की ने गुस्सा करना बंद नहीं किया तो इस पर कंडक्टर ने लड़की को तुरंत ट्रेन से उतर जाने को कह दिया। जब आरोपी लड़की इसके लिए राजी नहीं हुई तो महिला कंडक्टर ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ट्रेन से उतर गई। इस घटना के लिए महिला कंडक्टर की लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि वेलिंग्टन के मेयर जस्टिन लेस्टर ने भी महिला कंडक्टर की तारीफ की है। इतना ही नहीं कंडक्टर को शहर का सिविक सेफ्टी अवार्ड देने की भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें : सिक्किम में भगवा का चला जादू, हुआ ये बदलाव

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →