बिहार में बदमाशों ने दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या की

204

बिहार एक बार फिर जंगलराज की तरफ़ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार की राजधानी पटना में बाइक सवार बदमाशों नें दिनदहाड़े गोली मारकर वकील की हत्या कर दी है। मृतक  वकील पटना हाई कोर्ट में वकील थे। इस हत्या के बाद प्रदेश में बाकी के वकीलों में रोष बना हुआ है।

घटना सुबह बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब जितेंद्र कुमार अपने बड़े भाई के क्लीनिक में बैठे थे। उन्हें वहां से हाई कोर्ट जाना था। उसी समय मोटरसाइकल पर कुछ बदमाश बैठे और उन्होंने जितेंद्र कुमार पर ताबडतोड गोलियां बरसा दी।

घटना के तुरंत बाद पूलिस को सूचित किया गया और पुलिस नें छानबिन शुरु कर दी है। जितेंद्र के भाई नें पुलिस को बताया की उनके परिवार का जमीन विवाद चल रहा था। इसी वजह से उनकी हत्या की गई है।

पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में जितेंद्र कुमार के भाई नें बताया की उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद भी चल रहा था। उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहती थी। पुलिसा इस मामले की हर तरह से छानबीन कर रही है।

पिछले कुछ वक्त से बिहार में लोगों को सरेआम मारा जा रहा है। जिससे लगता है की बिहार में जंगलराज फिर से आ राह है।