Advertising
Home Breaking News Hindi Kuch Kuch Hota Hai के मेकर्स ने अनुपम खेर को नहीं किया...
Advertising
<

Kuch Kuch Hota Hai के मेकर्स ने अनुपम खेर को नहीं किया याद, अभिनेता ने कसा तंज

320
Kuch Kuch Hota Hai के मेकर्स ने अनुपम खेर को नहीं किया याद, अभिनेता ने कसा तंज


नई दिल्लीः फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 22 साल पूरे होने पर फिल्म के कलाकार और सदस्य इस अवसर को अनोखे अंदाज में मनाने में लगे हैं. फिर करण जौहर कैसे पीछे रहते, आखिर वह इस फिल्म के निर्देशक हैं.

ये भी पढ़ेंः Kangana Ranaut के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर! लगे ये गंभीर आरोप

इस मौके पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक अनोखा वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करण जौहर और अप्रूव मेहता को टैग किया, पर उन्होंने फिल्म के महत्वपूर्ण कलाकार अनुपम खेर (Anupam Kher) को टैग नहीं किया. 

अनुपम को यह बात खराब लगी. ट्वीट में उन्हें टैग न किए जाने पर अनुपम ने धर्मा प्रोडक्शन पर तंज कसा.अनुपम ने ट्वीट कर कहा कि वह भी फिल्म में थे, उन्हें भी टैग कर देना चाहिए था. अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, ‘हम भी थे फिल्म में दोस्त. हमको भी टैग कर दिया होता. खैर…फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी हुई.’

फिल्म में निभाया था महत्वपूर्ण किरदार
अनुपम खेर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में टीना मल्होत्रा (रानी) के पिता और कॉलेज के प्रिंसिपल का किरदार निभाया था.  ‘कुछ कुछ होता है’ के 22 साल पूरे होने पर काजोल ने कई कार्टून वाले वीडियो शेयर किए हैं. फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising
Advertising